33 करोड़ की आबादी वाले अमेरिका में आम नागरिकों के पास 39 करोड़ हथियार हैं।
रूप कुमार, लीगल जर्नलिस्ट, बिहार
बंदूक के मामले में अमेरिकी लोगों का मिजाज बिहारियों से काफी मिलता जुलता है।
स्टेटस सिंबल बना हथियार, कोविड की महामारी में भी एक सप्ताह में लाखों हथियार बिके
——-
बिहार की तरह ही सुपर पावर अमेरिका में बंदूक का क्रेज सिर चढ़ कर बोल रहा है। बिहार में भी लोग जहां बंदूक को कमर में रखने या फिर उसे कंधे में लटकाकर चलने में गर्व महसूस करते हैं उसी तरह अमेरिका में भी अमेरिकन बंदूक को स्टेटस सिंबल मानते हैं। यही कारण है कि हथियारों का निर्माण कर लाखों लाख डाॅलर कमाने वाले इस सुपर पावर देश में गनकल्चर हावी हो गया है। यही कारण है कि अमेरिका के शहरों में सामूहिक गोलीबारी की घटनाएं लगातार जारी हैं। लेकिनए फायर आर्म्स के लिए अमेरिकियों की भूख खत्म ही नहीं होती है। वहीं अवैध हथियारों के खिलाफ बिहार में अक्सर पुलिस अभियान चलाती है। फिर भी आए दिन बिहार में जगह-जगह से अवैध हथियार बरामद होने की खबरें आती रहती हैं। अवैध हथियार पर अंकुश लगाने के लिए आर्म्स एक्ट में कड़े सजा का प्रावधान है। पूर्व के समय में डीजीपी अभ्यानंद के समय पुलिस अवैध हथियार पकड़ाने पर केस दर्ज कर स्पीडी ट्रायल चलाकर आरोपियों को सजा दिलाने में सजग रहती थी। हालांकि इसमें अब पहले की तुलना में ढिलाई आ गई है। बिहार में शादी विवाह के समय तो गन से गोली चलाकर लोग अपनी हैसियत का प्रदर्शन करने से बाज नहीं आते हैं। बंदूक के मामले में अमेरिकी लोगों का मिजाज बिहारियों से काफी मिलता जुलता है। अमेरिकन न्यूज पेपर द न्यूयार्क टाइम्स की दैनिक भास्कर अखबार में छपी रिपोर्ट के अनुसार कोरोना वायरस महामारी में पिछले साल रंगभेद विरोधी आंदोलन और इनसे उपजी दहशत के कारण इस बार पहले से कहीं बहुत अधिक गन बिकी हैं।
सरकार द्वारा 1998 में फायर आर्म्स की बिक्री दर्ज करने के बाद पिछले साल मार्च में एक सप्ताह में पहली बार दस लाख से अधिक गन बिकी थीं। इस साल मार्च में वसंत का मौसम शुरू होने के बाद एक हफ्ते में 12 लाख बंदूकों की रिकॉर्ड बिक्री हुई है।
चुनाव के वर्षों और गंभीर अपराधों के बाद फायर आर्म्स की बिक्री सालों से बढ़ रही है। इस बार अस्वाभाविक ट्रेंड सामने आया है। कैलिफोर्निया यूनिवर्सिटी में गन रिसर्चर डॉ. गरेन विंटेम्यूट कहते हैंए गन की बिक्री में ऐसा उफान पहले कभी नहीं देखा था। आमतौर पर यह धीमा पड़ जाता है। लेकिनए यह लगातार चल रहा है। वे लोग गन खरीद ही रहे हैं जिनके पास पहले से कई हैं। पर जिनके पास एक भी गन नहीं थी वे भी होड़ में शामिल हो गए हैं। नार्थ ईस्टर्न यूनिवर्सिटी और हार्वर्ड इंज्योरी कंट्रोल रिसर्च सेंटर के प्रारंभिक डेटा से पता लगा हैए पिछले साल बंदूक खरीदने वाले अमेरिकियों में 20 प्रतिशत ने पहली बार गन खरीदी है। हमेशा की तरह नए खरीदार पुरुष या श्वेत ही नहीं हीं। इनमें आधी महिलाएं और 20.20ः अश्वेतए हिस्पेनिक हैं। फायर आर्म्स की बिक्री में वृद्धि का कोई एक कारण नहीं है। समाज विज्ञानी कई संकेतकों की ओर इशारा करते हैं। मेरीलैंड यूनिवर्सिटी में राजनीतिविज्ञानी लिलिआना मेसन कहती हैंए लोगों के बीच विश्वास खत्म हो गया है। यह सामाजिक परिवर्तन डरावना है। गन स्टोर में काम करने वाले कई कर्मचारियों ने बताया कि पिछले साल मार्च में बीमा कंपनियों सॉफ्टवेयर कंपनियों में काम करने वाले लोगों ने गन खरीदी। वे गन और उसे चलाने के बारे में कुछ नहीं जानते थे।

——-
लॉकडाउन के बीच गन हिंसा बढ़ी
गन बिक्री की तेज दौड़ इस साल जारी है। अमेरिकियों ने जनवरी में 23 लाख बंदूकें खरीदी। 2020 की पहली तिमाही के मुकाबले इस साल के पहले तीन महीनों में 18प्रतिशत का उछाल आया है। कैलिफोर्निया यूनिवर्सिटी के डॉ. विंटेमुटे के रिसर्च के अनुसार जिन राज्यों में अधिक गन बिकी हैंए वहां हिंसा ज्यादा हुई है। वैसेए लॉकडाउन और बेरोजगारी जैसे कारणों ने भी गन हिंसा की आग को बढ़ाया है।
——–
रेलयार्ड गोलीबारी कांड में 17 मौतों के बाद अमेरिकी गन कल्चर पर फिर चर्चा छिड़ गई है। घरों पर हथियारों का ऐसा प्रदर्शन अमेरिकी परिवारों के लिए कोई नई बात नहीं है। पिछले साल कैपिटल हिल्स पर हुई हिंसा के बाद यहां हथियारों की खरीदारी में 90प्रतिशत का उछाल आया है। लोग मशीनगन तक खरीद रहे हैं। 33 करोड़ की आबादी वाले अमेरिका में आम नागरिकों के पास 39 करोड़ हथियार हैं। तस्वीर में नजर आ रहा टेक्सास का यह परिवार 170 हथियार जुटा चुका है। ऐसे कई परिवार हैंए जो दोस्तों के सामने हथियारों का प्रदर्शन करते हैं।
अमेरिका में लोग किसी भी किस्म का घातक हथियार खरीद सकते हैं। लेकिन इसकी वजह से ब्रिटेन में चिंता बढ़ी हुई है। ब्रिटेन में दो साल में 900 से ज्यादा खतरनाक हथियार बरामद हुए हैंए जो अमेरिका में लाइसेंस पर खरीदे गए थे और ब्रिटेन में अवैध रूप से पहुंचाए गए। ब्रिटेन में आपराधिक घटनाओं में अमेरिकी हथियार इस्तेमाल हो रहे हैं।
———
Like Bihar, super power America also has a great craze for guns, gunculture dominates
In the case of guns, the mood of the American people is very similar to the Biharis.
Status symbol became weapon, millions of arms were sold in a week even in Covid epidemic.
Rup Kumar, Legal Journalist, Bihar
Like Bihar, the superpower is speaking in the US with a gunshot head. Even in Bihar, where people take pride in keeping the gun in the waist or hanging it in the shoulder, similarly in America, the American gun is considered a status symbol. This is the reason that gunculture has become dominant in this super power country earning millions of dollars by producing weapons. This is the reason that
Incidents of mass shootings continue in US cities. But Americans do not lose their appetite for fire arms. In Bihar, the police often conduct campaigns against illegal weapons. Nevertheless, there are reports of illegal arms being recovered from different places in Bihar. The Arms Act provides for stringent punishment to curb illegal weapons. Earlier, during the time of DGP Abhyanand, the police were vigilant in punishing the accused by running a speedy trial by registering a case on illegal arms possession. However, it has now got sloppier than before. In Bihar, at the time of marriage, people do not desist from demonstrating their status by firing a gun. In the case of guns, the mood of the American people is very similar to the Biharis. According to the report published in the Dainik Bhaskar newspaper of The American News Paper, The New York Times, Corona virus epidemics have sold more guns this year than ever due to the anti-apartheid movement last year and the panic that resulted from them.
More than a million guns were sold for the first time in a week in March last year, after the government recorded sales of fire arms in 1998. There has been a record sale of 1.2 million guns a week since the spring season began in March this year.
Sales of fire arms have been increasing for years after election years and serious offenses. This time an unnatural trend has emerged. Gun researcher at the University of California, Dr. Garen Wintemute, says that a boom in gun sales was never seen before. Usually it slows down. But this is going on continuously. They are already buying guns which already have many. But those who did not have a single gun have also joined the race. Preliminary data from North Eastern University and the Harvard Engineering Control Research Center showed that 20 percent of Americans who bought guns last year purchased guns for the first time. As usual, new buyers are not just men or white. Of these, half are women and 20.20 percent black are Hispanic. There is no single reason for the increase in sales of fire arms. Sociologists point to several indicators. Lilliana Mason, a political scientist at the University of Maryland, says trust among people is gone. This social change is scary. Many employees working in gun stores said that in March last year, people working in insurance companies, software companies bought guns. They knew nothing about the gun and how to drive it.
——-
Gun violence escalated amid lockdown
The brisk sales of gun sales continue this year. Americans bought 2.3 million guns in January. There is a jump of 18% in the first three months of this year compared to the first quarter of 2020. Dr Wintemute of the University of California says, according to his research, the states where more guns are sold, there has been more violence. As such, reasons such as lockdown and unemployment have also increased the fire of gun violence.
——
American gun culture has resurfaced after 17 deaths in the railyard shootings. Such a display of weapons at home is not new to American families. After the violence on the Capitol Hills last year, there has been a 90% jump in arms purchases here. People are buying machine guns. In the US with a population of 33 crore, ordinary citizens have 39 crore weapons. This Texas family seen in the picture has gathered 170 weapons. There are many families who demonstrate weapons in front of friends. In the US, people can buy any type of lethal weapon. But because of this there has been increased concern in the UK. More than 900 dangerous weapons have been recovered in the UK in two years, which were purchased on license in the US and transported illegally in the UK. US weapons are being used in criminal incidents in Britain.