BiG controversy : बाबा रामदेव बनाम डॉक्टर योगगुरु के बयान पर जारी बवाल थाने की चौखट पर, बयान पर सियासत कहीं आईएमए की अंदरखाने की राजनीति व डॉक्टरों की आपसी गुटबाजी का परिणाम ताे नहीं

कोविड के कहर के बीच बाबा रामदेव के बयान से मचा कोहराम, कस सकता है कानून का शिकंजा

——-

रूप कुमार, बिहार, बाबा रामदेव एक बार पुन: विवादों में हैं। इस बार वे मेडिकल साइंस पर कही गई अपनी कड़वी बातों को लेकर बयानों के जाल में उलझे हुए हैं। हालांकि जब उन्हें अपनी गलतियों का अहसास हुआ तथा इंडियन मेडिकल एसोसिएशन की ओर से उनके बयान को तिल का ताड़ बना उन्हें कानूनी शिकंजे में कसने की कवायद शुरू की गई तो बाबा ने अपना विवादित बयान वापस ले लिया और आईएमए से इसके लिए सॉरी भी कहा। स्वास्थ्य मंत्री डॉ. हर्षवर्द्धन को इसके लिए पत्र भी लिखा। लेकिन विवाद शांत होने के बदले और आग की तरह लहकने लगा है। आईएमए बाबा के बयान को अपनी प्रतिष्ठा से जोड़ कर इसे आन-बान व शान की लड़ाई बना चुका है। ऐसे समय जब देश कोविड के कहर से बेजार है क्या बाबा को अपनी ऐसी बयानबाजी करनी चाहिए थी। या बाबा के बयानों के पीछे कुछ और मंशा है।  देश के वरिष्ठ पत्रकार व भारत की हेल्थ पत्रकारिता में एक अपनी एक विशेष पहचान रखने वाले हेल्थ जर्नलिस्ट धनंजय कुमार का कहना है कि बाबा रामदेव को डॉक्टरों व मेडिकल साइंस का मनोबल गिराने वाला बयान नहीं देना चाहिए था। उनका कहना है कि बाबा रामदेव की आईएमए में भी गहरी पैठ है। बाबा रामदेव के बयान को लेकर विवाद खड़ा करने के पीछे भी आईएमए की अंदरखाने की राजनीति भी है। वे कहते हैं कि रामदेव ने पहले भी मेडिकल साइंस को लेकर ऐसे विवादित बयान दिए हैं। इसके बाद भी आईएमए ने उन्हें सिर माथे पर रखा है।

——————

एलोपैथी के खिलाफ बोलकर फंसे रामदेव:IMA ने दिल्ली और रायपुर में पुलिस कंप्लेन की; महामारी कानून, आपदा कानून और राजद्रोह के तहत FIR की मांग

  • रामदेव ने एलोपैथी को बकवास और दिवालिया साइंस कहा था

योगगुरू रामदेव के खिलाफ इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (IMA) का विरोध तेज होता जा रहा है। IMA ने गुरुवार को दिल्ली के आईपी एस्टेट पुलिस स्टेशन में योगगुरु के खिलाफ शिकायत दी है। इसमें रामदेव पर महामारी एक्ट, आपदा एक्ट और राजद्रोह समेत दूसरी धाराओं के तहत FIR दर्ज करने की मांग की गई है। इस शिकायत की वजह रामदेव का वह बयान है जिसमें उन्होंने एलोपैथी को बकवास और दिवालिया साइंस कहा था। इसे लेकर IMA उनसे नाराज है।

IMA ने अपनी शिकायत में कहा है कि रामदेव और उनके साथियों की मंशा गलत थी। उनका बयान देशहित के खिलाफ था। इससे गरीब जनता को जो नुकसान हुआ है उसकी भरपाई नहीं हो सकती। इसलिए उनके खिलाफ केस दर्ज किया जाना चाहिए।

दिल्ली के आईपी एस्टेट पुलिस स्टेशन में रामदेव के खिलाफ दी गई IMA की शिकायत की कॉपी।

IMA ने रामदेव के खिलाफ ऐसी ही शिकायत छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के सिविल लाइंस थाने में भी दी है। IMA के जिला अध्यक्ष डॉ. विकास अग्रवाल, सचिव डॉ. आशा जैन और डॉ. अनिल जैन की ओर से दी गई शिकायत में कहा गया है कि पिछले कुछ दिनों से रामदेव देश के डॉक्टर्स और इंडियन काउंसिल ऑफ मेडिकल रिसर्च से अप्रूव्ड कोरोना की दवाओं के बारे में दुष्प्रचार कर रहे हैं।

प्रधानमंत्री को भी पत्र लिखा
एलोपैथी और डॉक्टर्स को लेकर रामदेव के विवादित बयानों को IMA ने बुधवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भी चिट्ठी लिखी है। इसमें कहा गया है कि वैक्सीनेशन को लेकर रामदेव की तरफ से किए जा रहे दुष्प्रचार को रोका जाना चाहिए। साथ ही उन पर देशद्रोह के आरोपों के तहत कार्रवाई की जानी चाहिए। IMA के मुताबिक एक वीडियो में रामदेव ये दावा करते दिख रहे हैं कि कोरोना वैक्सीन की दोनों खुराक लेने के बाद भी 10,000 डॉक्टर और लाखों लोग मारे गए हैं।

—–

IMA उत्तराखंड ने 1000 करोड़ रुपए का मानहानि का नोटिस दिया
IMA उत्तराखंड ने बुधवार को योग गुरु बाबा रामदेव को 1000 करोड़ रुपए का मानहानि का नोटिस भेजा है। यह मामला भी रामदेव के उस वीडियो से जुड़ा है, जिसमें बाबा एलोपैथी के खिलाफ बोल रहे हैं। हालांकि रामदेव ने बाद में अपना बयान वापस ले लिया था। लेकिन IMA का कहना है कि उन्होंने जो बयान दिया है उसके जवाब में अगर वे अगले 15 दिनों में वीडियो जारी कर सफाई नहीं देते और लिखित रूप से माफी नहीं मांगते, तो उनसे 1000 करोड़ रुपए की भरपाई की मांग की जाएगी।

Baba Ramdev’s statement amidst Covid’s havoc created chaos, can tighten the screws of law

——-

Rup Kumar, Bihar, Baba Ramdev are once again in controversy. This time, he is embroiled in a web of statements regarding his bitter words on medical science. However, when he realized his mistakes and the Indian Medical Association started an exercise to tighten his statement as a mole of a mole, Baba withdrew his disputed statement and asked the IMA for the same. He wrote a letter to Health Minister Dr. Harshvardhan for this. But instead of quieting the dispute, it has started to sparkle like a fire. The IMA has added Baba’s statement to its reputation and has made it a battle of peace and glory. At a time when the country is in the midst of Kavid’s havoc, should Baba have made such a statement of his own. Or is there some other motive behind Baba’s statements. Health journalist Dhananjay Kumar, a senior journalist of the country and one who has a special identity in India’s health journalism, says that Baba Ramdev should not have given a morale-dropping statement of doctors and medical science. He says that Baba Ramdev also has a deep penetration in the IMA. The IMA’s internal politics is also behind the controversy over Baba Ramdev’s statement. They say that Ramdev has given such controversial statements about medical science earlier also. Even after this, the IMA has placed him on the forehead.

Ramdev stranded against allopathy: IMA completes police in Delhi and Raipur; FIR demand under epidemic law, disaster law and treason
• Ramdev called allopathy rubbish and bankrupt science


Leave a Comment