कामयाबी: Kunal Ranjan of Kathela selected for PG course at IIM Visakhapatnam

Will study , Kunal is a resident of Kathela
Education Site, Bihar Report of रूप कुमार
Kunal Ranjan, resident of Kathela of Kharik block, has been selected for PG course at IIM Visakhapatnam, a prestigious management institute in the country and the world. He has got the distinction of getting selected in this institute while doing his job. Visakhapatnam is located on the northern government bank of Andhra Pradesh, north of the mouth of the Godavari River. Visakhapatnam is also known as Vizag. Kunal’s father Kamal Kishore Chaudhary is happy on this achievement of his son. On June 29, information to this effect has been given to Kunal from IIM Visakhapatnam. To enroll in this institute one has to pass a very tough exam. On the phone line from Visakhapatnam, Kunal told that he is currently working as an Assistant General Manager in the Steel Plant of Visakhapatnam, Government of India. In today’s time, along with technical knowledge, there should be complete knowledge of management to take a long leap in job career. Kunal is also fondly called by the family members in the house by the name of Situ. Kunal told that he did his schooling from DAV School. While he has studied B.Tech in Electronics and Communication.

कुणाल की कामयाबी मेहनत का परिणाम

आईआईएम विशाखापटनम में पीजी कोर्स के लिए चयनित हुए कठेला के कुणाल रंजन
प्रबंधन की करेंगे पढ़ाई, कठेला के रहने वाले हैं कुणाल
एजुकेशन साइट, बिहार
खरीक प्रखंड के कठेला निवासी कुणाल रंजन का चयन देश व दुनिया के प्र्रतिष्ठित प्रबंधन संस्थान आईआईएम विशाखापटनम में पीजी कोर्स के लिए हुआ है। उन्होंने नौकरी करते हुए इस संस्थान में चयनित होने का गौरव प्राप्त किया है। विशाखापत्तनम आन्ध्र प्रदेश के उत्तरी सरकारी तट पर गोदावरी नदी के मुहाने के उत्तर में अवस्थित है। विशाखापत्तनम को वाइज़ाग के नाम से भी जाना जाता है। कुणाल के पिता कमल किशोर चौधरी पु़त्र की इस उपलब्धि पर खुश हैं। 29 जून को आईआईएम विशाखापटनम से इस आशय की सूचना कुणाल को दी गई है। इस संस्थान में नामांकन के लिए काफी कठिन परीक्षा पास करनी होती है। विशाखापटृटनम से फोन लाइन पर कुणाल ने बताया कि वे इस समय भारत सरकार के विशाखापटृटनम स्थित स्टील प्लांट में सहायक महाप्रबंधक के पद पर कार्यरत हैं। उन्होंने कहा कि करियर में लंबी छलांग लगाने के लिए आज के समय में टेक्निकल नाॅलेज के साथ-साथ प्रबंधन का भी पूरा ज्ञान होना चाहिए। कुणाल को घर में प्यार से परिवार के लोग सीटू के नाम से भी पुकारते हैं। कुणाल ने बताया कि डीएवी स्कूल से उनकी स्कूलिंग हुई है। जबकि उन्होंने इलेक्टृोनिक एवं कम्यूनिकेशन में बीटेक की पढ़ाई की है।

Leave a Comment