Bhagalpur, News service
After the ban on the service of guest teachers by the Bhagalpur University administration, the union has strongly opposed it. In this regard, an emergency meeting was organized in the Ravindra Bhawan campus of TMBU under the chairmanship of Dr. Anand Azad, the union president. In the meeting, a resolution was passed unanimously against the ban on the services of guest teachers by the university administration. During this, Dr. Anand Azad said that the university administration should withdraw its hasty decision, because the new directive of the state government will be applicable on new appointments and not on guest teachers already working. He said that the university officials should immediately revoke the letter of ban imposed on the services of guest teachers and restore the services of guest teachers. It was decided in the meeting that on June 10, a delegation of the Sangh would meet the Vice Chancellor Prof. Neelima Gupta will meet and place her demand. Dr. Azad warned that if the demand was not met, there would be a vigorous agitation in the university. Dozens of guest teachers including Dr. Satyam Sharnam, Dr. Amarendra Yadav, Dr. Afsar Ahmed, Dr. Chanda Kumari, Dr. Ritu Kumari and others teachers were present in the meeting.
कोविड महामारी में अतिथि शिक्षकों की सेवा रोक टीएमबीयू प्रशासन ने किया अन्याय
नाराज अतिथि शिक्ष्कों ने बैठक कर बनाई आंदोलन की रणनीति
भागलपुर, विश्वविद्यालय संवाददाता:
तिलका मांझी भागलपुर विश्वविद्यालय प्रशासन की ओर से अतिथि शिक्षकों की सेवा पर रोक लगाए जाने के बाद संघ ने इसका कड़ा विरोध किया है। इसको लेकर टीएमबीयू के रवींद्र भवन परिसर में मंगलवार को संघ के अध्यक्ष डॉ. आनन्द आजाद की अध्यक्षता में आपात बैठक आयोजित की गई ।बैठक में सर्वसम्मति से विश्वविद्यालय प्रशासन द्वारा अतिथि शिक्षकों की सेवा पर रोक लगाए जाने के खिलाफ निन्दा प्रस्ताव पारित किया गया। इस दौरान डॉ. आनन्द आजाद ने कहा कि विश्वविद्यालय प्रशासन जल्दबाजी में लिए गए अपने निर्णय को वापस ले, क्योंकि राज्य सरकार का नया निर्देश नई नियुक्ति पर लागू होगा न कि पूर्व से कार्यरत अतिथि शिक्षकों पर। उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालय के आधिकारी अविलम्ब अतिथि शिक्षकों की सेवा पर लगाए गए रोक सम्बन्धी पत्र को निरस्त करते हुए अतिथि शिक्षकों की सेवा बहाल करे। बैठक में निर्णय लिया गया कि सेवा बहाली की मांग को लेकर संघ का एक शिष्टमंडल 10 जून को कुलपति प्रो. नीलिमा गुप्ता से मिलकर अपनी मांग रखेगा। डॉ. आजाद ने चेतावनी देते हुए कहा कि मांग पूरी नहीं होने पर विश्वविद्यालय में जोरदार आंदोलन किया जाएगा। बैठक में डॉ. सत्यम शरणम, डॉ. अमरेन्द्र यादव, डॉ. अफसर अहमद, डॉ. चन्दा कुमारी, डॉ. रीतू कुमारी समेत दर्जनों अतिथि शिक्षक मौजूद थे।