Election of District Bar Association on April 30, RO taught the election code of conduct to the candidates

जिला विधिज्ञ संघ का चुनाव 30 अप्रैल को, आरओ ने प्रत्याशियों को पढ़ाया चुनावी आचार संहिता का पाठ
रूप कुमार, लीगल जर्नलिस्ट, भागलपुर, बिहार।
डीबीए भागलपुर में 30 अप्रैल को अगले दो साल की कार्यकारिणी के होने वाले चुनाव को लेकर वकालतखाना की राजनीति इस गर्मी में और गर्मा गई है। इस बार का चुनाव काफी दिलचस्प होने जा रहा है। मंगलवार को लाइब्रेरी हॉल में आरओ विनोद कुमार यादव ने अपनी टीम के साथ चुनाव लड़ रहे सभी प्रत्याशियों के साथ बैठक कर चुनावी आचार संहिता का पाठ पढ़ाया। इस दौरान आरओ ने सभी प्रत्याशियों से कहा कि वे डीबीए का चुनाव शांतिपूर्ण व निष्पक्ष तरीके से कराने में अपना सहयोग दें। इस दौरान डीबीए के महासचिव पद से चुनाव लड़ रहे डीबीए के वरिष्ठ सदस्य सह डीबीए के पूर्व उपाध्यक्ष अधिवक्ता किशोर कुमार झा ने निर्वाची टीम को निष्पक्ष व शांतिपूर्ण चुनाव कराने के लिए कई सुझाव भी दिए। इस दौरान उन्होंने बुजुर्ग व चलने– फिरने में असमर्थ अधिवक्ताओं व महिलाओं को बूथ पर वोटिंग के दौरान किसी प्रकार की दिक्कत न हो इसे लेकर इलेक्शन कराने वाली टीम का ध्यान आकृष्ट कराया। डीबीए में सबसे अधिक कड़ा मुकाबला महासचिव पद को लेकर है। इस पद पर अब तक कुल 19 अधिवक्ता चुनावी मैदान में डटे हुए हैं। वहीं अध्यक्ष पद के लिए सात प्रत्याशी हैं। उपाध्यक्ष के तीन पद के लिए कुल आठ, कोषाध्यक्ष के एक पद के लिए कुल दो, सदस्य के लिए 13 प्रत्याशी, अंकेक्षक के लिए तीन, सहायक सचिव के लिए नौ व संयुक्त सचिव के लिए कुल 11 को मिला करीब 100 प्रत्याशी इस बार चुनाव में अपनी किस्मत अजमा रहे हैं।
————
महासचिव का चुनाव लड़ रहे अधिवक्ता किशोर कुमार झा ने कहा कि भागलपुर बार का इतिहास काफी गौरवशाली रहा है। इस अधिवक्ता संघ ने देश के न्याय व्यवस्था के विकास में अपनी अहम भूमिका निभाई है। उन्होंने कहा कि डीबीए के हर अधिवक्ता सदस्य के हितों की रक्षा व उनके मान– सम्मान को बढ़ाने व बरकरार रखने के लिए वे वकीलों के कहने पर ही चुनाव लड़ रहे हैं। उन्होंने कहा कि चुनाव में जीत जिसकी हो ये मायने नहीं रखता है बल्कि हर हाल में डीबीए जीतेगा।

Rup Kumar, Legal Journalist, Bhagalpur, Bihar.
The politics of Vakalatkhana has become more heated this summer regarding the election of the next two years’ executive committee in DBA Bhagalpur on 30th April. This election is going to be very interesting. On Tuesday, RO Vinod Kumar Yadav, along with his team, taught the lesson of the election code of conduct by meeting all the contesting candidates in the library hall. During this, the RO asked all the candidates to cooperate in conducting the DBA elections in a peaceful and fair manner. During this, advocate Kishor Kumar Jha, senior member of DBA, who is contesting for the post of general secretary of DBA, and former vice president of DBA, advocate Kishor Kumar Jha also gave many suggestions to the election team to conduct fair and peaceful elections. During this, he drew the attention of the election team to ensure that the elderly and unable to walk, advocates and women do not face any problem during voting at the booth. The toughest competition in DBA is for the post of General Secretary. A total of 19 advocates are standing in the electoral fray for this post. There are seven candidates for the post of president. A total of eight for three posts of vice president, two for one post of treasurer, 13 candidates for member, three for auditor, nine for assistant secretary and 11 for joint secretary got about 100 candidates in the election this time. Trying your luck.
,
Advocate Kishor Kumar Jha, who is contesting the election of General Secretary, said that the history of Bhagalpur bar has been very glorious. This advocate association has played an important role in the development of the judicial system of the country. He said that to protect the interests of every advocate member of DBA and to enhance and maintain their honor and dignity, they are contesting elections only at the behest of the lawyers. He said that whoever wins the election does not matter, but DBA will win in any case.

Leave a Comment