Patna High Court Registrar General Rupesh Deo became the new District Judge of Bhagalpur, will join in the new year

पटना हाईकोर्ट के रजिस्ट्रार जेनरल रूपेश देव बने भागलपुर के नए जिला जज, नए साल में करेंगे ज्वाइन,  वर्तमान जिला जज शिवगोपाल मिश्रा को भेजा गया मधेपुरा, भागलपुर के एडीजे थर्ड रोहित शंकर का भी हुआ तबादला 

रूप कुमार, लीगल जर्नलिस्ट सह एडवोकेट भागलपुर बिहार 

माननीय पटना उच्च न्यायालय प्रशासन ने रजिस्ट्रार जेनरल श्री रूपेश देव को भागलपुर का नया जिला एवं सत्र न्यायाधीश यानी जिला जज के रूप में नियुक्त किया है। इस आशय की अधिसूचना हाईकोर्ट प्रशासन ने 22 दिसंबर 2022 को जारी की है। भागलपुर के नए जिला जज खगड़िया के रहने वाले हैं।   भागलपुर के वर्तमान जिला जज श्री शिवगोपाल मिश्रा का तबादला मधेपुरा के जिला जज के रूप में किया गया है। इसके अलावा भी कई न्यायाधीशों की ट्रांसफर पोस्टिंग की गई है। वहीं एडीजे तृतीय भागलपुर सह स्पेशल जज एससीएसटी कोर्ट श्री रोहित शंकर का तबादला पूर्णिया न्यायालय किया गया है। वहीं एक दर्जन से अधिक न्यायाधीशों का भी तबादला किया गया है। बताया जाता है कि जल्द ही पूरे बिहार में काफी संख्या में प्रथम श्रेणी न्यायिक दंडाधिकारी व अपर मुख्य दंडाधिकारी का भी तबादला होगा। एक ही स्थान पर तीन साल का टर्म पूरा कर चुके न्यायाधीशों की सूची को अंतिम रूप दिया जा रहा है। 

Patna High Court Registrar General Rupesh Dev became the new District Judge of Bhagalpur, will join in the new year
Present District Judge Shivgopal Mishra was sent to Madhepura, Bhagalpur’s ADJ Third Rohit Shankar was also transferred
Rup Kumar, Legal Journalist cum Advocate Bhagalpur Bihar
Honorable Patna High Court Administration has appointed Registrar General Mr. Rupesh Deo as the new District and Sessions Judge ie District Judge of Bhagalpur. The notification to this effect has been issued by the High Court Administration on 22 December 2022. The new District Judge of Bhagalpur is a resident of Khagaria.
Shri Shivgopal Mishra, present District Judge, Bhagalpur, has been transferred as District Judge, Madhepura. Apart from this, transfer posting of many judges has also been done. While ADJ III Bhagalpur cum Special Judge SCST Court Mr. Rohit Shankar has been transferred to Purnia Court. At the same time, more than a dozen judges have also been transferred. It is said that soon a large number of First Class Judicial Magistrates and Additional Chief Magistrates will also be transferred across Bihar. The list of judges who have completed their three-year term at one place is being finalised.

भागलपुर के फैमिली कोर्ट के जज सभी के दिलों में छा गए, विदाई ऐसी मिली की गीली हो उठी आंखें ऐसे न्यायाधीश विरले होते हैं, सब की सुन सब के साथ किया न्याय

भागलपुर के फैमिली कोर्ट के जज सभी के दिलों में छा गए विदाई ऐसी मिली की गीली हो उठी आंखें ऐसे न्यायाधीश विरले होते हैं, सब की सुन सब के साथ किया न्याय
रूप कुमार, अधिवक्ता सह लीगल जर्नलिस्ट, भागलपुर बिहार Contact Number- 9572318135
कहते हैं कि जो अपने काम को पूजा की तरह करते हैं यानी वर्क को वर्शिप की तरह मान कर अपनी जिम्मेवारी का सही निर्वहन करते हैं वो आज के समय में विरले होते हैं। भागलपुर जैसे बड़े फैमिली कोर्ट में जहां आए दिन कहें तो हर दिन पारिवारिक विवाद का मामला काफी संख्या में आता है उसे काफी हद तक सुलझाने व इसे सुलझाने में सब को सहज भाव से सुनकर हर पक्ष को संतुष्ट करने की कला में महारत हासिल करने वाले यहां के फैमिली कोर्ट के वरिष्ठ प्रधान न्यायाधीश श्री हेमंत कुमार त्रिपाठ का तबादला अब कटिहार के जिला जज के रूप में हो गया है। सो वे अब यहां से विदा होकर चले गए। लेकिन अपने पीछे काम करने की एक नई संस्कृति छोड़ गए। ऐसे जज विरले होते हैं। तभी तो वकील से लेकर न्यायिककर्मियों ने उन्हें न केवल शानदार विदाई दी बल्कि विदाई की बेला में सब की आंखें गीली हो उठीं। अपने दो साल के कार्यकाल में प्रधान न्यायाधीश श्री त्रिपाठी सभी के दिलों में छा गए थे। सहज व सरल तरीके से सभी से अच्छे से बातचीत करना सभी को आराम से सुनना उनकी सहज शैली थी। जो सभी को खूब भाती थी। भागलपुर न्यायालय के न्यायाधीश फैमिली कोर्ट के प्रधान न्यायाधीश हेमंत कुमार त्रिपाठी का विदाई समारोह मनाया गया। इसमें न्यायालय के कर्मियों और अधिवक्ताओं ने फूल माला देकर पिछले 2 साल में उनके द्वारा किए गए कार्यों की सराहना की। पिछले 2 साल से वह भागलपुर में कार्यरत थे।वही उनकी प्रोन्नति कटिहार जिला में जिला सत्र न्यायाधीश के रूप में हुई है। न्यायालय के श्रीस्तेदार वसंत कुमार सिंह द्वारा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। वहीं, हेमंत कुमार त्रिपाठी ने कहा कि भागलपुर में मैं 2020 में जॉइन किया था। अब तक में सही से लोगो को न्याय दिलाने का काम किया हूं। जब तक सेवा दिया मुझे कभी ऐसा फील नहीं हुआ कि मैं बाहर हूं, मुझे लगा मैं अपने घर में कार्यरत हूं। मुझे यहां काम करके और यहां के सहकर्मियों के साथ काम करके बहुत मजा आया। आज के इस विदाई समारोह में कोर्ट के दर्जनों कर्मी एवं पदाधिकारी उपस्थित थे।वही न्यायाधीश हेमंत त्रिपाठी ने बताया कि हमे कोर्ट में जिला जज और भी लोगो का मार्गदर्शन के साथ भरपूर सहयोग मिला जिससे कभी भूल नही पाउंगा। उन्होंने करीब दो साल के कार्यकाल में 1200 से अधिक पारिवारिक विवादों का निष्पादन किया।

The judges of Bhagalpur’s family court have left everyone’s heart in such a way that such judges have got wet eyes, such judges are rare, they listened to everyone and did justice to everyone.
Rup Kumar, Advocate cum Legal Journalist, Bhagalpur Bihar
It is said that those who treat their work as worship, that is, treat the work as a Worship and discharge their responsibility properly, they are rare in the time of mango. In a big family court like Bhagalpur, where every day a large number of family disputes come to the fore, those who have mastered the art of satisfying every side by listening to everyone with ease and resolving it to a great extent. Hemant Kumar Tripath, Senior Chief Justice of Family Court, has now been transferred as District Judge of Katihar. So now they left from here and left. But he left behind a new work culture. Such judges are rare. That’s why, from lawyers to judicial personnel, not only gave him a wonderful farewell, but everyone’s eyes became wet at the time of farewell. During his tenure of two years, Chief Justice Shri Tripathi was in the hearts of all. It was his innate style to communicate well with everyone in a simple and easy way, listening to everyone comfortably. Which everyone liked very much. Farewell ceremony of Chief Justice of Family Court Hemant Kumar Tripathi, Judge of Bhagalpur Court was celebrated. In this, the staff and advocates of the court appreciated the work done by them in the last two years by giving flower garlands. He was working in Bhagalpur since last 2 years. He has been promoted as District Sessions Judge in Katihar District. The program was organized by Shristadar Vasant Kumar Singh of the court. At the same time, Hemant Kumar Tripathi said that I had joined in Bhagalpur in 2020. Till now I have done the work of getting justice to the people properly. Till the time I gave service, I never felt that I was outside, I thought I was working in my home. I really enjoyed working here and working with the coworkers here. Dozens of court personnel and office bearers were present in this farewell ceremony today. The same judge Hemant Tripathi said that we got full cooperation with the guidance of the district judge and other people in the court, so that I will never forget. He executed more than 1200 family disputes in a tenure of about two years.

Election of District Bar Association on April 30, RO taught the election code of conduct to the candidates

जिला विधिज्ञ संघ का चुनाव 30 अप्रैल को, आरओ ने प्रत्याशियों को पढ़ाया चुनावी आचार संहिता का पाठ
रूप कुमार, लीगल जर्नलिस्ट, भागलपुर, बिहार।
डीबीए भागलपुर में 30 अप्रैल को अगले दो साल की कार्यकारिणी के होने वाले चुनाव को लेकर वकालतखाना की राजनीति इस गर्मी में और गर्मा गई है। इस बार का चुनाव काफी दिलचस्प होने जा रहा है। मंगलवार को लाइब्रेरी हॉल में आरओ विनोद कुमार यादव ने अपनी टीम के साथ चुनाव लड़ रहे सभी प्रत्याशियों के साथ बैठक कर चुनावी आचार संहिता का पाठ पढ़ाया। इस दौरान आरओ ने सभी प्रत्याशियों से कहा कि वे डीबीए का चुनाव शांतिपूर्ण व निष्पक्ष तरीके से कराने में अपना सहयोग दें। इस दौरान डीबीए के महासचिव पद से चुनाव लड़ रहे डीबीए के वरिष्ठ सदस्य सह डीबीए के पूर्व उपाध्यक्ष अधिवक्ता किशोर कुमार झा ने निर्वाची टीम को निष्पक्ष व शांतिपूर्ण चुनाव कराने के लिए कई सुझाव भी दिए। इस दौरान उन्होंने बुजुर्ग व चलने– फिरने में असमर्थ अधिवक्ताओं व महिलाओं को बूथ पर वोटिंग के दौरान किसी प्रकार की दिक्कत न हो इसे लेकर इलेक्शन कराने वाली टीम का ध्यान आकृष्ट कराया। डीबीए में सबसे अधिक कड़ा मुकाबला महासचिव पद को लेकर है। इस पद पर अब तक कुल 19 अधिवक्ता चुनावी मैदान में डटे हुए हैं। वहीं अध्यक्ष पद के लिए सात प्रत्याशी हैं। उपाध्यक्ष के तीन पद के लिए कुल आठ, कोषाध्यक्ष के एक पद के लिए कुल दो, सदस्य के लिए 13 प्रत्याशी, अंकेक्षक के लिए तीन, सहायक सचिव के लिए नौ व संयुक्त सचिव के लिए कुल 11 को मिला करीब 100 प्रत्याशी इस बार चुनाव में अपनी किस्मत अजमा रहे हैं।
————
महासचिव का चुनाव लड़ रहे अधिवक्ता किशोर कुमार झा ने कहा कि भागलपुर बार का इतिहास काफी गौरवशाली रहा है। इस अधिवक्ता संघ ने देश के न्याय व्यवस्था के विकास में अपनी अहम भूमिका निभाई है। उन्होंने कहा कि डीबीए के हर अधिवक्ता सदस्य के हितों की रक्षा व उनके मान– सम्मान को बढ़ाने व बरकरार रखने के लिए वे वकीलों के कहने पर ही चुनाव लड़ रहे हैं। उन्होंने कहा कि चुनाव में जीत जिसकी हो ये मायने नहीं रखता है बल्कि हर हाल में डीबीए जीतेगा।

Rup Kumar, Legal Journalist, Bhagalpur, Bihar.
The politics of Vakalatkhana has become more heated this summer regarding the election of the next two years’ executive committee in DBA Bhagalpur on 30th April. This election is going to be very interesting. On Tuesday, RO Vinod Kumar Yadav, along with his team, taught the lesson of the election code of conduct by meeting all the contesting candidates in the library hall. During this, the RO asked all the candidates to cooperate in conducting the DBA elections in a peaceful and fair manner. During this, advocate Kishor Kumar Jha, senior member of DBA, who is contesting for the post of general secretary of DBA, and former vice president of DBA, advocate Kishor Kumar Jha also gave many suggestions to the election team to conduct fair and peaceful elections. During this, he drew the attention of the election team to ensure that the elderly and unable to walk, advocates and women do not face any problem during voting at the booth. The toughest competition in DBA is for the post of General Secretary. A total of 19 advocates are standing in the electoral fray for this post. There are seven candidates for the post of president. A total of eight for three posts of vice president, two for one post of treasurer, 13 candidates for member, three for auditor, nine for assistant secretary and 11 for joint secretary got about 100 candidates in the election this time. Trying your luck.
,
Advocate Kishor Kumar Jha, who is contesting the election of General Secretary, said that the history of Bhagalpur bar has been very glorious. This advocate association has played an important role in the development of the judicial system of the country. He said that to protect the interests of every advocate member of DBA and to enhance and maintain their honor and dignity, they are contesting elections only at the behest of the lawyers. He said that whoever wins the election does not matter, but DBA will win in any case.

शराब की चोरी छिपे बिक्री करने वालों पर कसा कानून का शिकंजा, स्पेशल जज ने सुनाई पांच साल की सजा

शराब की चोरी छिपे बिक्री करने वालों पर कसा कानून का शिकंजा, स्पेशल जज ने सुनाई पांच साल की सजा
स्पेशल पीपी उत्पाद भोला मंडल ने कहा कि अब तक चार केसों में सजा सुनाई गई है। और करीब एक दर्जन केसों का त्वरित विचारण की प्रक्रिया चल रही है।
लीगल जर्नलिस्ट, रूप कुमार, भागलपुर, बिहार।
शराबबंदी कानून का असर अब जमीं पर दिखने लगा है। चोरी छिपे शराब की बिक्री करने वालों पर कानून का सीधा प्रहार हो रहा है। उत्पाद के स्पेशल जज के द्वारा शराब के अवैध कारोबार से जुड़े लोगों को लगातार सजा सुनाई जा रही है। मालूम हो कि हाल ही में शराबबंदी कानून के तहत सजा की गति तेज करने के लिए भागलपुर कोर्ट में सरकार की ओर से दो स्पेशल कोर्ट का गठन किया गया है। स्पेशल पीपी के रूप में नामित वरिष्ठ अधिवक्ता भोला मंडल की मेहनत भी रंग लाने लगी है। वहीं स्पेशल जज उत्पाद शरद चंद्र श्रीवास्तव की अदालत के द्वारा लगातार सजा सुनाई जा रही है। इसी क्रम में मंगलवार 15 मार्च को बिहार मध निषेध उत्पाद अधिनियम 2016 की धारा 30 (a) में जीआर केस नंबर 2043/17 शाहकुंड (सजौर) -76/17 में विशेष न्यायाधीश (उत्पाद-2) श्री शरद चन्द्र श्रीवास्तव ने उक्त मुकदमें की सुनवाई पूरी करते हुए अभियुक्त मंगल चौधरी को पांच वर्ष और एक लाख रुपए अर्थदंड की सजा सुनाई। जुर्माने की राशि नही देने की स्थिति में छह माह की अतिरिक्त सजा काटनी होगी। 13.05.2017 को सूचना मिली की सजौर चौधरी टोला में मंगल चौधरी द्वारा अवैध देशी शराब चोरी छुपे बिक्री किया जा रहा है
घर के आगे बैठका से 5 लीटर देसी शराब बरामद हुआ था। सरकार की तरफ से विशेष लोक अभियोजक भोला कुमार मंडल ने बहस में भाग लिया। भागलपुर के
विशेष (उत्पाद) लोक अभियोजक भोला कुमार मंडल ने उनके स्पेशल पीपी बनने के बाद अब तक चार मामलों में सजा करवाई गई है। उन्होंने बताया कि न्यायालय के द्वारा भी त्वरित गति से विचारण कर शराबबंदी से जुड़े लंबितों केसों के निष्पादन में तेजी लाई जा रही है।

The law tightened the screws on those selling liquor stealthily, the special judge sentenced him to five years
Special PP Excise Bhola Mandal said that so far four cases have been sentenced. And the process of speedy trial of about a dozen cases is going on.
Legal Journalist, Rup Kumar, Bhagalpur, Bihar.
The effect of the prohibition law is now visible on the ground. The law is getting a direct attack on those selling liquor secretly. People associated with the illegal business of liquor are being sentenced continuously by the Special Judge of the product. It is to be known that recently, two special courts have been constituted by the government in Bhagalpur court to speed up the speed of punishment under the prohibition law. The hard work of Senior Advocate Bhola Mandal, designated as Special PP, is also paying off. At the same time, the sentence is being continuously sentenced by the court of Special Judge Product Sharad Chandra Srivastava. In this sequence, on Tuesday, 15th March, in section 30 (a) of the Bihar Madh Prohibition Product Act 2016, Special Judge (Product-2) Shri Sharad Chandra Srivastava did the said case in GR Case No. 2043/17 Shahkund (Sajaur)-76/17. While completing the hearing, accused Mangal Choudhary was sentenced to five years and a fine of one lakh rupees. In case of non-payment of fine, additional imprisonment of six months will have to be served. Information was received on 13.05.2017 that illegal country liquor is being sold secretly by Mangal Chaudhary in Sajaur Chaudhary Tola.
5 liters of country liquor was recovered from sitting in front of the house. On behalf of the government, Special Public Prosecutor Bhola Kumar Mandal participated in the debate. of Bhagalpur
Special (Excise) Public Prosecutor Bhola Kumar Mandal has so far got punishment in four cases after he became Special PP. He said that the court is also expediting the execution of pending cases related to prohibition of liquor.

Bhagalpur Bar Association lost a lawyer, senior advocate Arun Kumar Jha passed away, lawyers bid farewell with moist eyes

Bhagalpur Bar Association lost a lawyer, senior advocate Arun Kumar Jha passed away, lawyers bid farewell with moist eyes

Legal Journalist , Rup Kumar
Arun Kumar Jha, senior advocate of Bhagalpur has passed away. He was about 70 years old. He died during treatment at a private hospital in the city at around 12:30 pm on Thursday. The members of the Bhagalpur District Advocates Association became mournful after receiving the information of his death. Since Friday morning, a large number of Bhagalpur lawyers reached his residence near the Bari post office and had his last darshan. Later his body was brought from his residence to the DBA campus where a large number of lawyers paid floral tributes to him by garlanding him. He left behind the world, leaving behind a son Amit Kumar, his wife. Junior advocate Vishal Kumar, who was an aide of senior advocate, told that he is saddened to lose his senior and mentor lawyer. He said that he used to help his junior lawyers a lot in the advocacy profession. On his death, DBA General Secretary Anjani Kumar Dubey, President Manoj Kumar Sahai, Senior Advocates Abhaykant Jha, Kishor Kumar Jha, including many members of the DBA Adhoc Committee, reached the residence of the late advocate and bowed to him. On his death, Assistant public prosecutors Omprakash Tiwari, Jaikaran Gupta, Bhola Kumar Mandal, Jaiprakash Yadav Vyas, Viresh Prasad Mishra, Prafulla Chandra Rahi and other lawyers expressed deep grief and called it a big loss to the Bhagalpur Bar and justice world. Following the letter issued by the DBA on Friday on the cause of his death, the advocates abstained from the functioning of the court in his honor. The lawyers told that Mr. Jha was serving as a criminal lawyer in the Bhagalpur Civil Court for more than 35 years.

भागलपुर बार एसोसिएशन ने खोया एक वकील, सीनियर अधिवक्ता अरुण कुमार झा का निधन, वकीलों ने नम आंखों से दी विदाई 

लीगल जर्नलिस्ट रूप कुमार

भागलपुर के वरिष्ठ अधिवक्ता अरुण कुमार झा  का निधन हो गया है। वे  करीब 70 वर्ष की उम्र के थे । गुरुवार देर रात करीब 12:30 बजे उनका निधन इलाज के दौरान शहर के एक निजी अस्पताल में हो गया। उनके निधन की सूचना पाकर भागलपुर जिला अधिवक्ता संघ के सदस्यगण शोकाकुल हो उठे। शुक्रवार की सुबह से ही बड़ी संख्या में भागलपुर के वकील उनके बड़ी डाकघर के समीप स्थित आवास पर पहुंचे तथा उनका अंतिम दर्शन किया। बाद में उनके शव को उनके आवास से डीबीए परिसर लाया गया जहां बड़ी संख्या में वकीलों ने पुष्प माला चढ़ाकर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी। वे अपने पीछे पत्नी समते एक पुत्र अमित कुमार को छोड़कर दुनिया से विदा हो गए। वरिष्ठ अधिवक्ता के सहयोगी रहे जूनियर अधिवक्ता विशाल कुमार ने बताया कि वे अपने सीनियर व गुरु वकील को खोकर शोकाकुल हैं। उन्होंने कहा कि वकालत के पेशे में वे अपने जूनियर वकीलों की भरपूर मदद करते थे। उनके निधन पर डीबीए के महासचिव अंजनि कुमार दूबे, अध्यक्ष मनोज कुमार सहाय, वरिष्ठ अधिवक्ता अभयकांत झा, किशोर कुमार झा, समेत डीबीए एडहॉक कमेटी के कई सदस्यों ने  दिवंगत अधिवक्ता के आवास पर पहुंचकर उन्हें नमन किया। उनके निधन पर सरकारी वकील ओमप्रकाश तिवारी ,जयकरण गुप्ता, भोला कुमार मंडल ,जयप्रकाश यादव व्यास, वीरेश प्रसाद मिश्रा, प्रफुल्ल चंद्र राही समेत अन्य वकीलों ने गहरा दुख जताते हुए इसे भागलपुर न्याय जगत को बड़ी क्षति बताया। उनके निधन के कारण शुक्रवार को डीबीए के जारी पत्र के बाद अधिवक्ताओं ने उनके सम्मान में खुद को अदालत के कामकाज से अलग रखा। वकीलों ने बताया कि स्व. झा करीब 35 साल से अधिक समय से भागलपुर सिविल कोर्ट में क्रिमिनल लॉयर के रूप में अपनी सेवा दे रहे थे।

लोक अदालत का नारा : न कोई जीता- न कोई हारा

बैंक अधिकारियों के साथ बैठक करते जिला जज शिवगोपाल मिश्रा व जिला विधिक सेवा प्राधिकार के सचिव जज अतुलवीर सिंह।

Slogan of Lok Adalat: No one wins – no one loses
Legal News, Bhagalpur. Years of trouble can be resolved in minutes. Just once you come to Lok Adalat. The parties are welcome in the Lok Adalat. With this message, the last Lok Adalat of the year is being organized by the District Legal Services Authority, Bhagalpur on December 11 this year. For the success of the National Lok Adalat, a meeting of officers of various banks was held in his office under the chairmanship of Shiv Gopal Mishra, the District Judge cum Chairman of the District Legal Services Authority on Monday. In which the District Judge asked the bank officials to give notice to the parties for execution of maximum number of cases in the National Lok Adalat. He directed the parties to issue notices. Along with this, he also gave an interim compensation of ₹ 50,000 to the mother of a victim under the POCSO Act. Secretary of the District Legal Services Authority, Additional Sessions Judge Atul Vir Singh and other judicial officers were present on the occasion. For the success of National Lok Adalat, the parties are being invited by the District Legal Services Authority and they are being asked to settle their old cases through settlement. The message being given is that in Lok Adalat, neither one wins nor one side loses, but both sides win. Years of litigation is settled on the spot within minutes and all goes well. At the same time, in the episode of the program being celebrated on the occasion of Amrit Mahotsav of Independence, on November 1, an awareness program was organized by District Legal Services Bhagalpur in District School Bhagalpur, in which information about Indian law and importance of rights was told. On the occasion, Judicial Officer Rahul Dutta, Panel Advocate Ramswaroop Singh, Awadhesh Kumar Sinha, PLV Prashant Rai etc. told the students the nature of execution of cases through Lok Adalat. Under the Amrit Mahotsav, information about the law is being given to the common people by going door to door.

लीगल न्यूज, भागलपुर। सालों साल  का झंझट मिनटों में सुलझ सकता है। बस आप एक बार लोक अदालत तो आएं।  लोक अदालत में पक्षकारों का  स्वागत है। इसी संदेश के साथ  जिला विधिक सेवा प्राधिकार भागलपुर के द्वारा इसी वर्ष साल के अंतिम लोक अदालत का आयोजन 11 दिसंबर को  किया जा रहा है। राष्ट्रीय लोक अदालत की कामयाबी के लिए सोमवार को जिला जज सह जिला विधिक सेवा प्राधिकार के अध्यक्ष शिव गोपाल मिश्रा की अध्यक्षता में उनके कार्यालय में विभिन्न बैंकों के अधिकारियों की बैठक हुई।  जिसमें जिला जज ने बैंक अधिकारियों से कहा कि राष्ट्रीय लोक अदालत में अधिक से अधिक वादों के निष्पादन के लिए वे लोग पक्षकारों को नोटिस करें । उन्होंने पक्षकारों को नोटिस जारी करने का निर्देश दिया । साथ ही उन्होंने पोक्सो अधिनियम के तहत एक पीड़िता की मां को ₹50,000 का अंतरिम मुआवजा भी दिया मौके पर जिला विधिक सेवा प्राधिकार के सचिव एडिशनल सेशन जज अतुल वीर सिंह एवं अन्य न्यायिकअधिकारी मौजूद थे । राष्ट्रीय लोक अदालत की सफलता के लिए जिला विधिक सेवा प्राधिकार की ओर से पक्षकारों को आमंत्रित किया जा रहा है तथा उनसे कहा जा रहा है कि सेटलमेंट के जरिए अपने पुराने मामलों का को सुलझा लें। संदेश दिया जा रहा है  लोक अदालत में न कोई जीतता है ना कोई पक्ष हारता है बल्कि दोनों ही पक्ष जीतता है। वर्षों का मुकदमा मिनटों में मौके पर सुलझ जाता है और सब कुछ अच्छा हो जाता है। वहीं आजादी के अमृत महोत्सव के अवसर पर मनाया जा रहे कार्यक्रम की कड़ी में एक नवंबर को जिला विधिक सेवा भागलपुर की ओर से जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन जिला स्कूल भागलपुर में किया गया जिसमें भारतीय कानून की जानकारी एवं अधिकारों के महत्व को बताया गया। मौके पर न्यायिक अधिकारी राहुल दत्ता, पैनल अधिवक्ता रामस्वरूप सिंह, अवधेश कुमार सिन्हा, पीएलवी प्रशांत राय आदि ने छात्रों को लोक अदालत के जरिए मुकदमों के निष्पादन का स्वरूप बताया। अमृत महोत्सव के तहत डोर टू डोर जाकर कानून की जानकारी आम लोगों को दी जा रही है।  

आजादी के अमृत महोत्सव कार्यक्रम में भाग लेते न्यायिक अधिकारी व अधिवक्तागण।

Senior Lawyer of Naugachia Yogendra Prasad Yadav (75) passed away

Legal News, Naugachia

Senior Lawyer of Naugachia Bar Association Yogendra Prasad Yadav (75) passed away. He breathed his last on Sunday night at his residence in Professor Colony. As soon as the news of his death was received, the people of the city started reaching his residence for the last glimpse. According to the information received from the family members, they were going to rest after having dinner. Then there was a heart attack and he died instantly. He served for a long time in the Naugachia Civil Court.

बार एसोसिएशन नवगछिया के वरिष्ठ सदस्य सह नवगछिया न्यायालय के वरिष्ठ अधिवक्ता व समाजसेवी योगेंद्र प्रसाद यादव (75) का निधन हो गया है।  रविवार की रात प्रोफेसर कॉलोनी स्थित अपने आवास पर उन्होंने अंतिम सांसें ली है।  उनके निधन की खबर मिलते ही शहर के लोग उनके आवास पर अंतिम दर्शन के लिए पहुंचने लगे।  परिवार वालों से मिली जानकारी के अनुसार रात का खाना खाने के बाद वे आराम करने जा रहे थे।  तभी हार्ट अटैक हो गया और उनकी तत्काल मौत हो गयी।  नवगछिया व्यवहार न्यायालय में वे लोकप्रिय वकील के रूप में जाने जाते थे। 

विवाद घर का हो, समाज में हो या परिवार का हो या इंटरनेशनल लेवल का हो। सुलझाने का यही तरीका सबसे कारगर है।

गलती जो अनजाने में करे उसे नादान कहते हैं, गलती जो अनजाने में करें उसे अनजान कहते हैं ,जो जानबूझकर करे गलती उसे शैतान कहते हैं 

गलती जो स्वीकार करें उसे इंसान कहते हैं, पर जो गलती माफ करे उसे भगवान कहते हैं……….

 अंतर्राष्ट्रीय विवाद हो या घर परिवार या समाज का झगड़ा सुलझाने के जो पुराने   समय से चले आ रहे फार्मूले हैं वह आज भी हिट है तो क्यों न हम लड़ने की बजाय इसे सुलझाए

विवाद घर का हो या इंटरनेशनल लेवल का। सुलझाने का यही तरीका सबसे कारगर है।

 समसामयिक – रूप कुमार लॉयर सह लीगल कंसलटेंट के साथ। 

जिस तरह आज समाज में घरेलू विवाद एवं पारिवारिक कलह में  लोग पिस रहे हैं, झगड़े हो रहे हैं उसी तरह राष्ट्रों के बीच में मतभेद एवं विवाद उत्पन्न होते रहते हैं।  प्राचीन समय में इन झगड़ों का निपटारा प्राय: युद्ध के द्वारा हुआ करता था।  और युद्ध में सिर्फ विनाश ही विनाश है। HONORABLE बापू की जयंती व सादगी के साधक HONORABLE पूर्व पीएम एलबी शास्त्री की जयंती पर आइए हम समाज में विवाद व कलह को कम करने के प्रयास का संकल्प लें। यही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी। 

 आधुनिक एवं वैज्ञानिक युग में वैज्ञानिक आविष्कारों ने युद्ध को विनाशकारी बना दिया है। इसी तरह घरेलू झगड़ों ने भी समाज को आज तोड़ कर रख दिया है। संयुक्त राष्ट्र चार्टर के अनुच्छेद 33 में अंतरराष्ट्रीय विवादों के शांतिपूर्ण समाधान की प्रक्रिया का उल्लेख किया गया है। अंतरराष्ट्रीय विवादों को निपटाने के सुझाए गए शांतिपूर्ण तरीके आज समाज में भी घरेलू एवं पारिवारिक झगड़ों को निपटाने का सबसे कारगर तरीका है। 

इन तरीकों में – 

पहला वार्ता या बातचीत या न्यूगोसियेसन NEGOTIATION – राष्ट्रों के बीच में झगड़े हो या परिवार के बीच झगड़े समाप्त करने का यह बहुत ही सरल लेकिन महत्वपूर्ण तरीका है बातचीत या वार्ता के द्वारा संदेह एवं भ्रांतियों को दूर कर नीतियों को स्पष्ट किया जा सकता है। जिससे मतभेद दूर किया जा सके। इस प्रकार की वार्ता राज्यों के अध्यक्ष के बीच तथा उनके प्रतिनिधियों के बीच या फिर उनके राजदूतों के बीच होती है। इस तरह घर या परिवार में घर के मुखिया या घर के वरिष्ठ तथा परिवार के अन्य लोगों के बीच बातचीत हो सकती है। 

सुलह या कॉन्सिलिएशन CONCILIATION –  सुलह का तात्पर्य पक्षकारों के बीच समझौता करना होता है।  इसके अंतर्गत निष्पक्ष राज्य या निष्पक्ष व्यक्तियों के आयोग को मामला सौंप दिया जाता है। राज्य या आयोग अपनी रिपोर्ट में समस्या के निवारण के लिए सुलह  के लिए प्रस्ताव देते हैं।  यह प्रस्ताव पक्षकारों के लिए बाध्यकारी नहीं होते हैं, फिर भी विवादों को निपटाने का यह भी एक सरल व कारगर तरीका है। इंटरनेशनल विवाद की तरह ही घरेलू या पारिवारिक विवाद में भी इसका उपयोग किया जा सकता है। ये हो भी रहा है। जो कारगर है। 

पंच निर्णय या आर्बिट्रेशन ARBITRATION – पंचों द्वारा झगड़े को समाप्त करने का तरीका प्राचीन समय से ही चला रहा है।  इसके अंतर्गत पक्षकार अपनी इच्छा अनुसार विवाद के निपटारे के लिए पंचों को चुनते हैं। पंच निर्णय के लिए यह आवश्यक है कि निर्णय से ऐसे सिद्धांतों पर आधारित हो जो पहले से प्रचलित और उसने मान्यता का रूप ले लिया है। पंच का निर्णय अगर किसी पूर्व सिद्धांत पर आधारित न होकर अपनी इच्छा के अनुसार देते हैं तो निर्णय एकपक्षीय या एक्सपार्टी होगा और उसे मान्यता नहीं दी जा सकती है। इसलिए कहा गया है पंच परमेश्वर। 

सेवाएं या गुड ऑफिसेज GOOD OFFICES- जब दो राष्ट्र अपने झगड़े का निपटारा आपस में नहीं कर पाते हैं तो तीसरा मित्र राष्ट्र उनके झगड़े को निपटाने में सहायता कर सकता है। इसमें तीसरा राष्ट्र विवाद को निपटाने में अपनी सेवाएं अर्पित करता है परंतु वह स्वयं इसमें भाग नहीं लेता है।  यही समाज में होता है जब दो परिवार या दो व्यक्ति आपस में लड़ते हैं तीसरा व्यक्ति भले उसमें शामिल हों लेकिन वह अपनी सेवाएं झगड़े को सुलझाने में देकर तटस्थ रहकर विवाद का हल ढूंढ सकता है। 

मध्यस्थता या मेडिएशन MEDIATION-  मध्यस्थता के द्वारा भी तीसरा राष्ट्र अपने प्रयासों के द्वारा झगड़े को निपटाने का प्रयास कर सकता है।  इस प्रयास में मध्यस्थता करने वाला राष्ट्र अपनी सेवाएं अर्पित नहीं करता बल्कि वार्ता में भी सम्मिलित रहता है। घरेलू झगड़ों एवं पारिवारिक विवाद को इसके जरिए भी दूर कर अदालतों में मुकदमों का बोझ कम किया जा सकता है। 

अंतरराष्ट्रीय जांच आयोग OR इंटरनेशनल कमिशन ऑफ इंक्वायरी INTERNATIONAL COMMISSION OF ENQUIRY-  

अंतरराष्ट्रीय आयोग विवादों की जांच के लिए गठित किया जाता है। यह आयोग विवादों के आधार का अध्ययन करता है। तथा विवादों के समाधान के लिए सुझाव प्रस्तुत करता है। इन सुझावों द्वारा ही जांच आयोग शांतिपूर्ण ढंग से अंतरराष्ट्रीय विवादों को निपटाने के लिए मार्ग निश्चित करता है। 

जांच या इंक्वायरी INQUIRY – विवादों के निपटाने का यह एक महत्वपूर्ण तरीका है। इसके अंतर्गत तथ्यों की खोज की जाती है।  इसका मुख्य उद्देश्य झगड़े से संबंधित तथ्यों की जांच करके उन्हें स्थापित करना है जिससे झगड़े का निपटारा हो सके।  इस प्रकार उपरोक्त वर्णित शांतिपूर्ण तरीके से अंतर्राष्ट्रीय विवाद को सुलझाने के दो तरीके हैं।  एक्स्ट्रा ज्यूडिशियल सेटलमेंट EXTRA JUDICIAL SETTLEMENT – एक्स्ट्रा ज्यूडिशियल सेटलमेंट  के अंतर्गत विवादित राज्य अपने विवादों को करार के माध्यम से समझाते हैं। इसे राजनयिक प्रक्रिया भी कहा जाता है। वार्ता, सुलह, सेवाएं,मध्यस्थता के द्वारा किया गया निपटारा इसके अंतर्गत आते हैं। 

ज्यूडिशियल सेटलमेंट JUDICIAL SETTLEMENT –  ज्यूडिशियल सेटलमेंट  विवादों को सुलझाने की एक विधिक प्रक्रिया है। दो राज्यों के बीच विवादों को सुलझाने में तीसरा राज्य मध्यस्थता करता है। तीसरा राज्य विधि एवं तथ्यों के आधार पर विवादों का निपटारा करता है।  पंच निर्णय, अंतरराष्ट्रीय न्यायालय, अंतरराष्ट्रीय जांच आयोग के द्वारा किया गया निपटारा इसी प्रक्रिया के अंतर्गत आते हैं।

PEACE

 भागलपुर जिले का पहला प्रो बोनो लीगल सर्विसेज 

   Justice for all, the convenience of getting justice at your doorstep
First Pro Bono Legal Services of Bhagalpur District

चौबीस घंटे, दिन-रात आपकी सेवा में, ऑनलाइन सलाह भी उपलब्ध कानूनी सलाह का सबसे बड़ा सेक्टर  प्लीज  काॅनटेक्ट माई मोबाइल-     

            9572318135

At your service round the clock, day and night, the largest sector of legal advice also available online please contact my mobile-
9572318135
Justice for all, the convenience of getting justice at your doorstep
First Pro Bono Legal Services of Bhagalpur District
With me – Roop Kumar, Legal Professional, Legal Consultant and Legal Journalist ‘Pro Bono Publico’ is a Latin phrase meaning “for the good of the people”. It is more commonly used as its acronym “Pro Bono”. In the legal field, the term “pro bono” refers to legal services that are provided for the public good, either free of charge or at a low fee. Free legal aid (pro bono legal service) should be distinguished from traditional legal aid services, which are provided by the legal services authority through lawyers. It is expected that through the free services, the skills of highly trained, successful, top legal professionals as well as new lawyers can be benefitted by those who are unable to afford the costly fees of lawyers.

Rup Kumar Advocate

प्लीज  काॅनटेक्ट माई मोबाइल-    9572318135

      न्याय सब के लिए, न्याय पाने की सुविधा आपके द्वार 

      भागलपुर जिले का पहला प्रो बोनो लीगल सर्विसेज 

      मेरे साथ- रूप कुमार , लीगल  प्रोफेशनल, लीगल कंसलटेंट एंड लीगल जर्नलिस्ट             प्रो बोनो पब्लिको’ एक लैटिन वाक्यांश है जिसका अर्थ है “लोगों की भलाई के लिए”। यह आमतौर पर अपने संक्षिप्त रूप “प्रो बोनो” के रूप में उपयोग किया जाता है। कानूनी क्षेत्र में, “प्रो बोनो” शब्द का अर्थ उन कानूनी सेवाओं से है जो जनता की भलाई के लिए या तो मुफ्त में या कम शुल्क पर दी जाती हैं। नि:शुल्क कानूनी सहायता (pro bono legal service) को पारंपरिक कानूनी सहायता सेवाओं, जो कानूनी सेवा प्राधिकरण द्वारा वकीलों के माध्यम से मुहैया करायी जाती है, से अलग समझा जाना चाहिए। यह उम्मीद की जाती है कि नि:शुल्क सेवाओं के माध्यम से उच्च प्रशिक्षित, सफल, शीर्ष कानूनी पेशेवरों के साथ-साथ नए वकीलों के कौशल का लाभ ऐसे लोगों को मिल सके, जो वकीलों की महंगी फीस को वहन करने में असमर्थ हैं।

Leadership of Lady Judge more than 2,000 cases were disposed in the National Lok Adalat held at Bhagalpur Civil Court

Rup Kumar, Legal Journalist,Bihar

Rumpa Kumari secretary of Dalsa,Bhagalpur

Lok Adalat proved to be lucky