पटना हाईकोर्ट के रजिस्ट्रार जेनरल रूपेश देव बने भागलपुर के नए जिला जज, नए साल में करेंगे ज्वाइन, वर्तमान जिला जज शिवगोपाल मिश्रा को भेजा गया मधेपुरा, भागलपुर के एडीजे थर्ड रोहित शंकर का भी हुआ तबादला
रूप कुमार, लीगल जर्नलिस्ट सह एडवोकेट भागलपुर बिहार
माननीय पटना उच्च न्यायालय प्रशासन ने रजिस्ट्रार जेनरल श्री रूपेश देव को भागलपुर का नया जिला एवं सत्र न्यायाधीश यानी जिला जज के रूप में नियुक्त किया है। इस आशय की अधिसूचना हाईकोर्ट प्रशासन ने 22 दिसंबर 2022 को जारी की है। भागलपुर के नए जिला जज खगड़िया के रहने वाले हैं। भागलपुर के वर्तमान जिला जज श्री शिवगोपाल मिश्रा का तबादला मधेपुरा के जिला जज के रूप में किया गया है। इसके अलावा भी कई न्यायाधीशों की ट्रांसफर पोस्टिंग की गई है। वहीं एडीजे तृतीय भागलपुर सह स्पेशल जज एससीएसटी कोर्ट श्री रोहित शंकर का तबादला पूर्णिया न्यायालय किया गया है। वहीं एक दर्जन से अधिक न्यायाधीशों का भी तबादला किया गया है। बताया जाता है कि जल्द ही पूरे बिहार में काफी संख्या में प्रथम श्रेणी न्यायिक दंडाधिकारी व अपर मुख्य दंडाधिकारी का भी तबादला होगा। एक ही स्थान पर तीन साल का टर्म पूरा कर चुके न्यायाधीशों की सूची को अंतिम रूप दिया जा रहा है।
Patna High Court Registrar General Rupesh Dev became the new District Judge of Bhagalpur, will join in the new year
Present District Judge Shivgopal Mishra was sent to Madhepura, Bhagalpur’s ADJ Third Rohit Shankar was also transferred
Rup Kumar, Legal Journalist cum Advocate Bhagalpur Bihar
Honorable Patna High Court Administration has appointed Registrar General Mr. Rupesh Deo as the new District and Sessions Judge ie District Judge of Bhagalpur. The notification to this effect has been issued by the High Court Administration on 22 December 2022. The new District Judge of Bhagalpur is a resident of Khagaria.
Shri Shivgopal Mishra, present District Judge, Bhagalpur, has been transferred as District Judge, Madhepura. Apart from this, transfer posting of many judges has also been done. While ADJ III Bhagalpur cum Special Judge SCST Court Mr. Rohit Shankar has been transferred to Purnia Court. At the same time, more than a dozen judges have also been transferred. It is said that soon a large number of First Class Judicial Magistrates and Additional Chief Magistrates will also be transferred across Bihar. The list of judges who have completed their three-year term at one place is being finalised.