Bhagalpur Bar Association lost a lawyer, senior advocate Arun Kumar Jha passed away, lawyers bid farewell with moist eyes

Bhagalpur Bar Association lost a lawyer, senior advocate Arun Kumar Jha passed away, lawyers bid farewell with moist eyes

Legal Journalist , Rup Kumar
Arun Kumar Jha, senior advocate of Bhagalpur has passed away. He was about 70 years old. He died during treatment at a private hospital in the city at around 12:30 pm on Thursday. The members of the Bhagalpur District Advocates Association became mournful after receiving the information of his death. Since Friday morning, a large number of Bhagalpur lawyers reached his residence near the Bari post office and had his last darshan. Later his body was brought from his residence to the DBA campus where a large number of lawyers paid floral tributes to him by garlanding him. He left behind the world, leaving behind a son Amit Kumar, his wife. Junior advocate Vishal Kumar, who was an aide of senior advocate, told that he is saddened to lose his senior and mentor lawyer. He said that he used to help his junior lawyers a lot in the advocacy profession. On his death, DBA General Secretary Anjani Kumar Dubey, President Manoj Kumar Sahai, Senior Advocates Abhaykant Jha, Kishor Kumar Jha, including many members of the DBA Adhoc Committee, reached the residence of the late advocate and bowed to him. On his death, Assistant public prosecutors Omprakash Tiwari, Jaikaran Gupta, Bhola Kumar Mandal, Jaiprakash Yadav Vyas, Viresh Prasad Mishra, Prafulla Chandra Rahi and other lawyers expressed deep grief and called it a big loss to the Bhagalpur Bar and justice world. Following the letter issued by the DBA on Friday on the cause of his death, the advocates abstained from the functioning of the court in his honor. The lawyers told that Mr. Jha was serving as a criminal lawyer in the Bhagalpur Civil Court for more than 35 years.

भागलपुर बार एसोसिएशन ने खोया एक वकील, सीनियर अधिवक्ता अरुण कुमार झा का निधन, वकीलों ने नम आंखों से दी विदाई 

लीगल जर्नलिस्ट रूप कुमार

भागलपुर के वरिष्ठ अधिवक्ता अरुण कुमार झा  का निधन हो गया है। वे  करीब 70 वर्ष की उम्र के थे । गुरुवार देर रात करीब 12:30 बजे उनका निधन इलाज के दौरान शहर के एक निजी अस्पताल में हो गया। उनके निधन की सूचना पाकर भागलपुर जिला अधिवक्ता संघ के सदस्यगण शोकाकुल हो उठे। शुक्रवार की सुबह से ही बड़ी संख्या में भागलपुर के वकील उनके बड़ी डाकघर के समीप स्थित आवास पर पहुंचे तथा उनका अंतिम दर्शन किया। बाद में उनके शव को उनके आवास से डीबीए परिसर लाया गया जहां बड़ी संख्या में वकीलों ने पुष्प माला चढ़ाकर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी। वे अपने पीछे पत्नी समते एक पुत्र अमित कुमार को छोड़कर दुनिया से विदा हो गए। वरिष्ठ अधिवक्ता के सहयोगी रहे जूनियर अधिवक्ता विशाल कुमार ने बताया कि वे अपने सीनियर व गुरु वकील को खोकर शोकाकुल हैं। उन्होंने कहा कि वकालत के पेशे में वे अपने जूनियर वकीलों की भरपूर मदद करते थे। उनके निधन पर डीबीए के महासचिव अंजनि कुमार दूबे, अध्यक्ष मनोज कुमार सहाय, वरिष्ठ अधिवक्ता अभयकांत झा, किशोर कुमार झा, समेत डीबीए एडहॉक कमेटी के कई सदस्यों ने  दिवंगत अधिवक्ता के आवास पर पहुंचकर उन्हें नमन किया। उनके निधन पर सरकारी वकील ओमप्रकाश तिवारी ,जयकरण गुप्ता, भोला कुमार मंडल ,जयप्रकाश यादव व्यास, वीरेश प्रसाद मिश्रा, प्रफुल्ल चंद्र राही समेत अन्य वकीलों ने गहरा दुख जताते हुए इसे भागलपुर न्याय जगत को बड़ी क्षति बताया। उनके निधन के कारण शुक्रवार को डीबीए के जारी पत्र के बाद अधिवक्ताओं ने उनके सम्मान में खुद को अदालत के कामकाज से अलग रखा। वकीलों ने बताया कि स्व. झा करीब 35 साल से अधिक समय से भागलपुर सिविल कोर्ट में क्रिमिनल लॉयर के रूप में अपनी सेवा दे रहे थे।

लोक अदालत का नारा : न कोई जीता- न कोई हारा

बैंक अधिकारियों के साथ बैठक करते जिला जज शिवगोपाल मिश्रा व जिला विधिक सेवा प्राधिकार के सचिव जज अतुलवीर सिंह।

Slogan of Lok Adalat: No one wins – no one loses
Legal News, Bhagalpur. Years of trouble can be resolved in minutes. Just once you come to Lok Adalat. The parties are welcome in the Lok Adalat. With this message, the last Lok Adalat of the year is being organized by the District Legal Services Authority, Bhagalpur on December 11 this year. For the success of the National Lok Adalat, a meeting of officers of various banks was held in his office under the chairmanship of Shiv Gopal Mishra, the District Judge cum Chairman of the District Legal Services Authority on Monday. In which the District Judge asked the bank officials to give notice to the parties for execution of maximum number of cases in the National Lok Adalat. He directed the parties to issue notices. Along with this, he also gave an interim compensation of ₹ 50,000 to the mother of a victim under the POCSO Act. Secretary of the District Legal Services Authority, Additional Sessions Judge Atul Vir Singh and other judicial officers were present on the occasion. For the success of National Lok Adalat, the parties are being invited by the District Legal Services Authority and they are being asked to settle their old cases through settlement. The message being given is that in Lok Adalat, neither one wins nor one side loses, but both sides win. Years of litigation is settled on the spot within minutes and all goes well. At the same time, in the episode of the program being celebrated on the occasion of Amrit Mahotsav of Independence, on November 1, an awareness program was organized by District Legal Services Bhagalpur in District School Bhagalpur, in which information about Indian law and importance of rights was told. On the occasion, Judicial Officer Rahul Dutta, Panel Advocate Ramswaroop Singh, Awadhesh Kumar Sinha, PLV Prashant Rai etc. told the students the nature of execution of cases through Lok Adalat. Under the Amrit Mahotsav, information about the law is being given to the common people by going door to door.

लीगल न्यूज, भागलपुर। सालों साल  का झंझट मिनटों में सुलझ सकता है। बस आप एक बार लोक अदालत तो आएं।  लोक अदालत में पक्षकारों का  स्वागत है। इसी संदेश के साथ  जिला विधिक सेवा प्राधिकार भागलपुर के द्वारा इसी वर्ष साल के अंतिम लोक अदालत का आयोजन 11 दिसंबर को  किया जा रहा है। राष्ट्रीय लोक अदालत की कामयाबी के लिए सोमवार को जिला जज सह जिला विधिक सेवा प्राधिकार के अध्यक्ष शिव गोपाल मिश्रा की अध्यक्षता में उनके कार्यालय में विभिन्न बैंकों के अधिकारियों की बैठक हुई।  जिसमें जिला जज ने बैंक अधिकारियों से कहा कि राष्ट्रीय लोक अदालत में अधिक से अधिक वादों के निष्पादन के लिए वे लोग पक्षकारों को नोटिस करें । उन्होंने पक्षकारों को नोटिस जारी करने का निर्देश दिया । साथ ही उन्होंने पोक्सो अधिनियम के तहत एक पीड़िता की मां को ₹50,000 का अंतरिम मुआवजा भी दिया मौके पर जिला विधिक सेवा प्राधिकार के सचिव एडिशनल सेशन जज अतुल वीर सिंह एवं अन्य न्यायिकअधिकारी मौजूद थे । राष्ट्रीय लोक अदालत की सफलता के लिए जिला विधिक सेवा प्राधिकार की ओर से पक्षकारों को आमंत्रित किया जा रहा है तथा उनसे कहा जा रहा है कि सेटलमेंट के जरिए अपने पुराने मामलों का को सुलझा लें। संदेश दिया जा रहा है  लोक अदालत में न कोई जीतता है ना कोई पक्ष हारता है बल्कि दोनों ही पक्ष जीतता है। वर्षों का मुकदमा मिनटों में मौके पर सुलझ जाता है और सब कुछ अच्छा हो जाता है। वहीं आजादी के अमृत महोत्सव के अवसर पर मनाया जा रहे कार्यक्रम की कड़ी में एक नवंबर को जिला विधिक सेवा भागलपुर की ओर से जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन जिला स्कूल भागलपुर में किया गया जिसमें भारतीय कानून की जानकारी एवं अधिकारों के महत्व को बताया गया। मौके पर न्यायिक अधिकारी राहुल दत्ता, पैनल अधिवक्ता रामस्वरूप सिंह, अवधेश कुमार सिन्हा, पीएलवी प्रशांत राय आदि ने छात्रों को लोक अदालत के जरिए मुकदमों के निष्पादन का स्वरूप बताया। अमृत महोत्सव के तहत डोर टू डोर जाकर कानून की जानकारी आम लोगों को दी जा रही है।  

आजादी के अमृत महोत्सव कार्यक्रम में भाग लेते न्यायिक अधिकारी व अधिवक्तागण।

गुरुवार से नवरात्र शुरू हो रहा है आइए नवरात्र के पावन अवसर पर हम विवाह के संबंधों को टूटने से बचाने का संकल्प लें और सिंदूर की लाज बचाने की पहल करें। 

सिंदूर सुहाग सज गया, सीता की मांग भर गई ओ सिंदूर देने वाले सिंदूर की लाज रखना…..   आने वाले समय में विवाह के समय विवाह मंडप पर सिंदूर दान के समय गाए जाने वाला यह पारंपरिक गीत यादों में रह जाए तो आश्चर्य नहीं होगा। भारतीय समाज में जिस तरीके से पति -पत्नी के बीच विवाद का मामला न्यायालय की चौखट पर जा रहा है वह चिंताजनक है।  पति और पत्नी में पति और पत्नी में विवाह के बाद तकरार व नोंकझोंक सामान्य सी बात है। महिलाओं की काबिलियत पहले से बढ़ी है वे हर तरीक से सक्षम हो रही हैं इसमें दो राय नहीं है। लेकिन अहं की लड़ाई में विवाह को तोड़ने का निर्णय कतई सही नहीं है।  राष्ट्र की सबसे छोटी इकाई परिवार है और व्यक्ति है। अगर परिवार टूटेगा तो समाज और राष्ट्र कमजोर होगा। एक परिवार को बनाने में काफी समय लगता है।  ऐसे में सनातन संस्कृति में विवाह में सप्तपदी का काफी महत्व है। सप्तपदी मतलब सात वचन सात जन्म जन्मांतर का संबंध ।आज परिवारों के तकरार के मामले पर संबंध तोड़ने को दोनों पक्ष आतुर हैं यह चिंताजनक है। समाज और गणमान्य जनों को इस पर चिंतन करने की जरूरत है। संबंध तोड़ना आसान है लेकिन संबंध बनाने में जिंदगी गुजर जाती है। सबसे बुरा हाल उन बच्चों का होता है जिनके माता-पिता विवाह को ख्त्म करने की इच्छा रखते हैं। अगर यही स्थिति रही तो आने वाले सालों में लोग शादी के नाम से दूर हो जाएंगे। पाश्चात्य संस्कृति का कॉनसेप्ट लिव इन रिलेशन जिसे लिव इन रिलेशनशिप कहा जाता है में शादी का संबंध बदल जाएगा। जिसे की  भारतीय कानून से भी मान्यता मिली हुई है। वह आम हो जाएगा। ऐसे में संबंधों  को बचाने और सिंदूर की लाज रखने के लिए तकरार को कम करने के लिए पहल की जरूरत है। 

Senior Lawyer of Naugachia Yogendra Prasad Yadav (75) passed away

Legal News, Naugachia

Senior Lawyer of Naugachia Bar Association Yogendra Prasad Yadav (75) passed away. He breathed his last on Sunday night at his residence in Professor Colony. As soon as the news of his death was received, the people of the city started reaching his residence for the last glimpse. According to the information received from the family members, they were going to rest after having dinner. Then there was a heart attack and he died instantly. He served for a long time in the Naugachia Civil Court.

बार एसोसिएशन नवगछिया के वरिष्ठ सदस्य सह नवगछिया न्यायालय के वरिष्ठ अधिवक्ता व समाजसेवी योगेंद्र प्रसाद यादव (75) का निधन हो गया है।  रविवार की रात प्रोफेसर कॉलोनी स्थित अपने आवास पर उन्होंने अंतिम सांसें ली है।  उनके निधन की खबर मिलते ही शहर के लोग उनके आवास पर अंतिम दर्शन के लिए पहुंचने लगे।  परिवार वालों से मिली जानकारी के अनुसार रात का खाना खाने के बाद वे आराम करने जा रहे थे।  तभी हार्ट अटैक हो गया और उनकी तत्काल मौत हो गयी।  नवगछिया व्यवहार न्यायालय में वे लोकप्रिय वकील के रूप में जाने जाते थे। 

This time the 103rd annual convention of the Indian Economic Association will be held in the pink city of Jaipur.

इस बार गुलाबी शहर जयपुर में होगा इंडियन इकोनॉमिक एसोसिएशन का 103वां वार्षिक सम्मेलन, सम्मेलन की तैयारी शुरू, 27, 28 और 29 दिसंबर 2021 को देश भर के अर्थशास्त्रियों का होगा समागम

रूप कुमार, लीगल जर्नलिस्ट बिहार

इस बार इंडियन इकोनॉमिक एसोसिएशन का 103वां वार्षिक सम्मेलन गुलाबी शहर के नाम से मशहूर राजस्थान की राजधानी जयपुर में होगा। कोविड-19 के बाद देश की कमजोर हुई अर्थव्यवस्था इस सम्मेलन का मुख्य विषय रहेगा। सम्मेलन की तैयारी शुरू कर दी गई है। सम्मेलन की कामयाबी के लिए संस्था के महासचिव डॉ. बीपी चंद्रमोहन व आयोजन के कन्वेनर डॉ. अनिल कुमार ठाकुर लगातार देश के विभिन्न हिस्सों का भ्रमण कर रहे हैं। प्रो. अनिल कुमार ठाकुर ने बताया कि सम्मेलन में 27, 28 और 29 दिसंबर 2021 को देश भर के अर्थशास्त्रियों का समागम होगा। उन्होंने बताया कि कोविड -19 के कारण संस्था का सम्मेलन पिछले साल स्थगित कर दिया गया था। उन्होंने कहा कि देश के सामने आर्थिक हालत को मजबूत करने की बड़ी चुनौती है। जिसे दूर करने के लिए सम्मेलन में मंथन होगा। तथा तीन दिनों की चर्चा के बाद जो सुझाव आएंगे उसे भारत सरकार के पास भेजा जाएगा। डॉ. ठाकुर ने बताया कि भारतीय आर्थिक संघ देश के युवा अर्थशास्त्रियों को उनकी प्रतिभाओं को निखारने के लिए उन्हें सम्मेलन में एक बड़ा मंच प्रदान करता है। सम्मेलन की सफलता के लिए देश के विभिन्न हिस्सों के लिए संस्था से जुड़े पदाधिकारियों को अलग- अलग जिम्मेवारी दी गई है। सम्मेलन के लिए नार्थ की संयोजक डॉ. मनीषा ने दूरभाष पर बताया कि सम्मेलन में मुख्य रूप से पांच विषयों को फोकस किया गया है। सम्मेलन के मुख्य संयोजक प्रो. अनिल कुमार ठाकुर ने बताया कि सम्मेलन की जानकारी बिहार के अर्थशास्त्र से जुड़े स्टूडेंट से लेकर शिक्षक तक के बीच प्रचार प्रसार के जरिए पहुंचाने की जिम्मेवारी नार्थ की संयोजक डॉ. मनीषा को दी गई है। प्रो. अनिल कुमार ठाकुर ने बताया कि सम्मेलन में वे ही भाग ले सकते हैं जो इंडियन इकॉनोमिक एसोसिएसन के सदस्य हैं। सम्मेलन में भाग लेने के लिए चार हजार रुपये का शुल्क रखा गया है। उन्होंने बताया कि सम्मेलन को लेकर राजस्थान के सीएम इसमें कापी रुचि ले रहे हैं। उन्होंने सरकार की ओर से सहयोग के लिए राजस्थान के शिक्षा मंत्री श्री भाटी को इसके लिए अधिकृत किया है। इसके अलावा भारत के वित्त मंत्री को भी सम्मेलन में भाग लेने का आमंत्रण भेजा गया है।

सम्मेलन में इन विषयों पर होगी चर्चाएं


COVID-19 के बाद आर्थिक विकास में तेजी, संतुलित क्षेत्रीय विकास और सतत शहरीकरण विषय पर होगी चर्चा 
कोविड-19 के बाद के वर्षों में आर्थिक विकास की मंदी को COVID-19 महामारी ने और अधिक जटिल बना दिया है। जिससे वसूली और भी चुनौतीपूर्ण हो गई है। पिछले दशकों में आर्थिक विकास भी अर्थव्यवस्था के सभी तिमाहियों को समान रूप से लाभान्वित नहीं कर रहा है और असमानताएं बढ़ रही हैं। देश में बैंकिंग और वित्तीय क्षेत्र में हाल के दिनों में कई बैंकों और वित्तीय संस्थानों के पतन के साथ जबरदस्त तनाव हुआ है। नए भारत के लिए एक मजबूत बैंकिंग और वित्तीय क्षेत्र के निर्माण के लिए क्या नीतिगत सबक और सुधार किए जा सकते हैं। आरंभिक चौथी औद्योगिक क्रांति के संदर्भ में अर्थव्यवस्था को पुनर्जीवित करने की चुनौतियाँ मानव संसाधन विकास की महत्वपूर्णता की ओर ध्यान आकर्षित करती हैं। अंत में, भारत को तेजी से शहरीकरण की प्रवृत्ति को अधिक टिकाऊ और लचीला बनाने की चुनौतियों का समाधान करने की भी आवश्यकता है। इंडियन इकोनॉमिक एसोसिएशन के 103वें वार्षिक सम्मेलन का व्यापक विषय समकालीन राष्ट्रीय आर्थिक महत्व के मुद्दों को प्राथमिकता देने वाले लगभग पांच उप-विषयों को तैयार किया गया है। IEA के प्रमुख वार्षिक आर्थिक सम्मेलन में एक आकर्षक कार्यक्रम है जिसमें मुख्य पेपर प्रस्तुतियाँ, पैनल चर्चा, बंदोबस्ती व्याख्यान, स्मारक व्याख्यान और व्यापक विषयों को कवर करने वाले तकनीकी सत्र शामिल हैं।
-----
थीम:1 आर्थिक विकास में तेजी: रुझान और आगे का रास्ता
भारतीय अर्थव्यवस्था की विकास दर में हाल के वर्षों में लगातार गिरावट आई है, जो कि 2019-20 में प्राप्त 7 प्रतिशत थी। भारतीय अर्थव्यवस्था की विकास दर हाल के वर्षों में लगातार गिरती रही है, जो 2017-18 में प्राप्त 7 प्रतिशत से 2019-20 में केवल 5 प्रतिशत रह गई है। आर्थिक विकास के लिए दृष्टिकोण भी COVID-19 महामारी के प्रकोप से प्रभावित है जिसने अर्थव्यवस्था के सभी क्षेत्रों और क्षेत्रों को प्रभावित किया है। समय के साथ निवेश दर, खपत और निर्यात वृद्धि दर में गिरावट आई। जीडीपी के प्रतिशत के रूप में सकल अचल पूंजी निर्माण 2011-12 में 34.2 प्रतिशत से घटकर 2018-19 में 29.0 प्रतिशत हो गया। सकल घरेलू उत्पाद के प्रतिशत के रूप में सकल घरेलू बचत भी इसी अवधि के दौरान 34.6 प्रतिशत से गिरकर 30.1 प्रतिशत हो गई। 2011-12 से निर्यात करीब 30 करोड़ डॉलर पर स्थिर है।
भारतीय अर्थव्यवस्था का सबसे महत्वपूर्ण और सबसे तेजी से बढ़ने वाला क्षेत्र सेवाएं, व्यापार, होटल, परिवहन और संचार हैं; वित्त, बीमा, अचल संपत्ति और व्यावसायिक सेवाएं और सामुदायिक, सामाजिक और व्यक्तिगत सेवाएं सकल घरेलू उत्पाद के 60 प्रतिशत से अधिक के लिए जिम्मेदार हैं। कृषि, वानिकी और मत्स्य पालन उत्पादन का लगभग 12 प्रतिशत है, लेकिन 50 प्रतिशत से अधिक श्रम शक्ति को रोजगार देता है। सकल घरेलू उत्पाद में विनिर्माण का योगदान 15 प्रतिशत है, शेष 5 प्रतिशत के लिए गैस और पानी की आपूर्ति है।
बैंकों की उच्च गैर-निष्पादित परिसंपत्तियां (एनपीए), कम ऋण वृद्धि, विशेष रूप से व्यापार के लिए वैश्विक कारक, गैर-बैंकिंग वित्तीय कंपनियों (एनबीएफसी) की समस्याएं, कम कृषि और ग्रामीण आय मंदी के लिए जिम्मेदार थीं। निर्माण क्षेत्र में भी मंदी दिखी। निजी क्षेत्र के निवेश, खपत और निर्यात को पुनर्जीवित करने के लिए नीतियां बनानी होंगी। सरकार की राजकोषीय और मौद्रिक नीतियों को भी विकास को प्रोत्साहित करना चाहिए।
----
थीम-2
सतत शहरीकरण

आर्थिक परिवर्तन के लिए भारत को बढ़ते शहरीकरण के लिए तैयारी करनी चाहिए और शहरी क्षेत्रों में रहने की गुणवत्ता में सुधार करना चाहिए। एसडीजी (सतत विकास लक्ष्य) में शहरीकरण की चुनौतियां भी शामिल हैं। लक्ष्य नं। एसडीजी में से 11 स्थायी शहरों से संबंधित हैं। शहरीकरण की कुछ चुनौतियाँ हैं: पर्याप्त शहरी आवास और कार्यालय स्थान का निर्माण; स्लम निर्माण की रोकथाम; वायु प्रदूषण को कम करना, नगरपालिका ठोस अपशिष्ट प्रबंधन; बाहरी गतिविधियों के लिए हरियाली और सामान्य स्थानों का प्रावधान; स्वास्थ्य, शिक्षा, पोषण, बिजली, पानी और सीवेज का प्रावधान; और एक जीवंत परिवहन प्रणाली का प्रावधान। शहरी क्षेत्रों में प्रवासन एक और चुनौती है।
उप-विषयों
 शहरी आवास
 शहरी आवास
 कुशल सार्वजनिक और निजी परिवहन
वायु प्रदूषण को कम करना और जलवायु परिवर्तन की तैयारी
मलिन बस्तियों का पुनर्विकास।
स्वास्थ्य, पोषण और शिक्षा।
सुरक्षित पेयजल और ठोस अपशिष्ट प्रबंधन
ग्रामीण-शहरी प्रवास
शहरी नियोजन, स्मार्ट शहर और शहरी विकास
विनिर्माण और सेवाएं
-----
विषय- 3
नए भारत के लिए बैंकिंग और वित्तीय क्षेत्र

आर्थिक विकास और इक्विटी के लिए कुशल बैंकिंग और वित्तीय क्षेत्र का विकास महत्वपूर्ण है। बैंकों की उच्च गैर-निष्पादित परिसंपत्तियां (एनपीए), कम ऋण वृद्धि, गैर-बैंकिंग वित्तीय कंपनियों (एनबीएफसी) की समस्याएं देश में आर्थिक मंदी के कुछ कारण हैं। भारत ने हाल ही में बैंक राष्ट्रीयकरण के 50 वर्ष पूरे किए हैं। सार्वजनिक क्षेत्र की बैंकिंग में कुछ मजबूती आई है।
----
थीम-4
संतुलित क्षेत्रीय विकास

हाल के दिनों में अंतर-क्षेत्रीय असमानताओं के बढ़ने को अच्छी तरह से पहचाना गया है। पहले की सभी पंचवर्षीय योजनाओं और वर्तमान नीति आयोग ने संतुलित क्षेत्रीय विकास के महत्व पर बल दिया। अपेक्षाकृत पिछड़े क्षेत्रों में अधिक निवेश प्रदान करने के लिए नीतियां तैयार की गईं। इन नीतियों के बावजूद, भारत में क्षेत्रीय विषमताओं का अस्तित्व एक गंभीर समस्या है। अर्थव्यवस्था के कई क्षेत्रों में नियंत्रण मुक्त होने के कारण कई क्षेत्रों में केंद्र सरकार के नियंत्रण की डिग्री में गिरावट आई है। विभिन्न वित्त आयोगों ने भी क्षेत्रीय विषमताओं में कमी के लिए प्रोत्साहन को प्रोत्साहित किया।
-----
थीम-5
नई तकनीकी क्रांति के संदर्भ में मानव संसाधन विकास

भारत में मानव विकास को बढ़ाने के लिए गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करना महत्वपूर्ण है। एसडीजी के तहत शिक्षा के लक्ष्य के लिए सभी के लिए समावेशी और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा सुनिश्चित करने की आवश्यकता है। शिक्षा में सीखने के परिणामों में सुधार करना इस लक्ष्य का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है। यह आबादी के सभी वर्गों के लिए अवसर की समानता पैदा करता है। यह श्रम बाजार की असमानताओं को कम करने के लिए भी महत्वपूर्ण है। सरकार ने स्कूली और उच्च शिक्षा दोनों के लिए नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति (एनईपी) तैयार की है। एनईपी द्वारा सुझाई गई नीतियों की जांच करने की जरूरत है। मसौदा रिपोर्ट में शिक्षा पर सकल घरेलू उत्पाद के लगभग 6 प्रतिशत पर उच्च सार्वजनिक व्यय की आवश्यकता का भी उल्लेख किया गया है। एनईपी भारत की उच्च शिक्षा प्रणाली को विश्व स्तर पर सर्वश्रेष्ठ शिक्षा प्रणाली में बदलने के लिए तर्क देता है। यह देश में अनुसंधान को निधि, समन्वय और बढ़ावा देने के लिए राष्ट्रीय अनुसंधान फाउंडेशन की स्थापना का भी प्रस्ताव करता है। स्कूल और उच्च शिक्षा दोनों में गुणवत्ता में सुधार के लिए नीतियों का सुझाव देने की आवश्यकता है।
----
राजस्थान की अर्थव्यवस्था पर विशेष सत्र
राजस्थान की अर्थव्यवस्था पर संयोजक, विशेष सत्र एवं चर्चाएं

This time the 103rd annual conference of the Indian Economic Association will be held in the pink city of Jaipur, preparations for the conference begin, on 27, 28 and 29 December 2021, there will be a meeting of economists from across the country

Rup Kumar, Legal Journalist Bihar,

This time 103rd Annual Conference of Indian Economic Association will be held in Jaipur, the capital of Rajasthan, popularly known as Pink City. The weakened economy of the country after Covid-19 will be the main theme of this conference. The preparations for the conference have started. For the success of the conference, Dr. BP Chandramohan, the general secretary of the organization and the convenor of the event, Dr. Anil Kumar Thakur are constantly touring different parts of the country. Pro. Anil Kumar Thakur informed that economists from across the country will meet on 27th, 28th and 29th December 2021 in the conference. He told that the conference of the organization was postponed last year due to Covid-19. He said that there is a big challenge before the country to strengthen the economic condition. To overcome this, there will be a brainstorming in the conference. And the suggestions that come after three days of discussion will be sent to the Government of India. Dr. Thakur said that the Indian Economic Association provides a big platform to the young economists of the country to hone their talents in the conference. For the success of the conference, different responsibilities have been given to the office bearers associated with the organization for different parts of the country. Convener of the North for the conference, Dr. Manisha told over the phone that the conference mainly focused on five subjects. Pro. Anil Kumar Thakur said that only those who are members of the Indian Economic Association can participate in the conference. Four thousand rupees have been kept for attending the conference. He told that the Chief Minister of Rajasthan is taking great interest in this regarding the conference. He has authorized Rajasthan’s Education Minister Mr. Bhati for cooperation on behalf of the government. Apart from this, the Finance Minister of India has also been invited to participate in the conference. The chief convenor of the conference Dr. Thakur tlod Dr. Manisha, has been given the responsibility of promoting it in Bihar.

Discussions will be on these topics in the conference


The topic of rapid economic growth after COVID-19, balanced regional development and sustainable urbanization will be discussed
The slowdown in economic growth in the post-COVID-19 years is further compounded by the COVID-19 pandemic. This has made recovery even more challenging. Economic growth over the past decades has also not been benefiting all quarters of the economy equally and inequalities are increasing. The banking and financial sector in the country has been under tremendous stress in recent times with the collapse of several banks and financial institutions. What policy lessons and reforms can be taken to build a strong banking and financial sector for a new India. The challenges of reviving the economy in the context of the early Fourth Industrial Revolution draw attention to the importance of human resource development. Lastly, India also needs to address the challenges of making rapid urbanization more sustainable and resilient. The broad theme of the 103rd Annual Conference of the Indian Economic Association has been framed around five sub-themes giving priority to issues of contemporary national economic importance. The IEA's flagship annual economic conference has an engaging program that includes keynote paper presentations, panel discussions, endowment lectures, commemorative lectures and technical sessions covering a wide range of topics.
-----

High non-performing assets (NPAs) of banks, low credit growth, global factors especially for business, problems of non-banking financial companies (NBFCs), low agricultural and rural incomes were responsible for the slowdown. There was also a slowdown in the construction sector. Policies have to be made to revive private sector investment, consumption and exports. The government’s fiscal and monetary policies should also stimulate growth.

Theme-2
sustainable urbanization – For economic transformation, India must prepare for increasing urbanization and improve the quality of living in urban areas. The SDGs (Sustainable Development Goals) also include the challenges of urbanization. Target no. Of the SDGs, 11 pertain to sustainable cities. Some of the challenges of urbanization are: creation of adequate urban housing and office space; prevention of slum formation; reducing air pollution, municipal solid waste management; Provision of greenery and common spaces for outdoor activities; provision of health, education, nutrition, electricity, water and sewage; and provision of a vibrant transportation system. Migration to urban areas is another challenge.
sub-themes
Urban Housing
Urban Housing
Efficient public and private transport
Reducing air pollution and preparing for climate change
Redevelopment of slums.
Health, nutrition and education.
Safe drinking water and solid waste management
rural-urban migration
Urban Planning, Smart Cities and Urban Development

Manufacturing & Services

Subject – 3
Banking and Financial Sector for a New India

Efficient banking and financial sector development is critical to economic growth and equity. High non-performing assets (NPAs) of banks, low credit growth, problems of non-banking financial companies (NBFCs) are some of the reasons for the economic slowdown in the country. India recently completed 50 years of bank nationalisation. There has been some strength in public sector banking.

Theme-4
balanced regional development

The escalation of intra-regional inequalities has been well recognized in recent times. All the earlier Five Year Plans and the present NITI Aayog emphasized the importance of balanced regional development. Policies were designed to provide more investment in relatively backward areas. Despite these policies, the existence of regional disparities in India remains a serious problem. Deregulation in many sectors of the economy has resulted in a decline in the degree of central government control in many sectors. Various Finance Commissions also encouraged incentives to reduce regional disparities.

Theme-5
Human Resource Development in the context of the New Technological Revolution

Providing quality education is important for enhancing human development in India. The goal of education under the SDGs requires ensuring inclusive and quality education for all. Improving learning outcomes in education is an important part of this goal. It creates equality of opportunity for all sections of the population. It is also important for reducing labor market inequalities. The government has formulated a new National Education Policy (NEP) for both school and higher education. The policies suggested by the NEP need to be examined. The draft report also mentions the need for higher public expenditure on education at around 6 per cent of GDP. The NEP argues for transforming India’s higher education system into one of the best in the world. It also proposes the establishment of a National Research Foundation to fund, coordinate and promote research in the country. There is a need to suggest policies to improve quality in both school and higher education.

Special session on economy of Rajasthan
Convenor, special session and discussions on economy of Rajasthan

विवाद घर का हो, समाज में हो या परिवार का हो या इंटरनेशनल लेवल का हो। सुलझाने का यही तरीका सबसे कारगर है।

गलती जो अनजाने में करे उसे नादान कहते हैं, गलती जो अनजाने में करें उसे अनजान कहते हैं ,जो जानबूझकर करे गलती उसे शैतान कहते हैं 

गलती जो स्वीकार करें उसे इंसान कहते हैं, पर जो गलती माफ करे उसे भगवान कहते हैं……….

 अंतर्राष्ट्रीय विवाद हो या घर परिवार या समाज का झगड़ा सुलझाने के जो पुराने   समय से चले आ रहे फार्मूले हैं वह आज भी हिट है तो क्यों न हम लड़ने की बजाय इसे सुलझाए

विवाद घर का हो या इंटरनेशनल लेवल का। सुलझाने का यही तरीका सबसे कारगर है।

 समसामयिक – रूप कुमार लॉयर सह लीगल कंसलटेंट के साथ। 

जिस तरह आज समाज में घरेलू विवाद एवं पारिवारिक कलह में  लोग पिस रहे हैं, झगड़े हो रहे हैं उसी तरह राष्ट्रों के बीच में मतभेद एवं विवाद उत्पन्न होते रहते हैं।  प्राचीन समय में इन झगड़ों का निपटारा प्राय: युद्ध के द्वारा हुआ करता था।  और युद्ध में सिर्फ विनाश ही विनाश है। HONORABLE बापू की जयंती व सादगी के साधक HONORABLE पूर्व पीएम एलबी शास्त्री की जयंती पर आइए हम समाज में विवाद व कलह को कम करने के प्रयास का संकल्प लें। यही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी। 

 आधुनिक एवं वैज्ञानिक युग में वैज्ञानिक आविष्कारों ने युद्ध को विनाशकारी बना दिया है। इसी तरह घरेलू झगड़ों ने भी समाज को आज तोड़ कर रख दिया है। संयुक्त राष्ट्र चार्टर के अनुच्छेद 33 में अंतरराष्ट्रीय विवादों के शांतिपूर्ण समाधान की प्रक्रिया का उल्लेख किया गया है। अंतरराष्ट्रीय विवादों को निपटाने के सुझाए गए शांतिपूर्ण तरीके आज समाज में भी घरेलू एवं पारिवारिक झगड़ों को निपटाने का सबसे कारगर तरीका है। 

इन तरीकों में – 

पहला वार्ता या बातचीत या न्यूगोसियेसन NEGOTIATION – राष्ट्रों के बीच में झगड़े हो या परिवार के बीच झगड़े समाप्त करने का यह बहुत ही सरल लेकिन महत्वपूर्ण तरीका है बातचीत या वार्ता के द्वारा संदेह एवं भ्रांतियों को दूर कर नीतियों को स्पष्ट किया जा सकता है। जिससे मतभेद दूर किया जा सके। इस प्रकार की वार्ता राज्यों के अध्यक्ष के बीच तथा उनके प्रतिनिधियों के बीच या फिर उनके राजदूतों के बीच होती है। इस तरह घर या परिवार में घर के मुखिया या घर के वरिष्ठ तथा परिवार के अन्य लोगों के बीच बातचीत हो सकती है। 

सुलह या कॉन्सिलिएशन CONCILIATION –  सुलह का तात्पर्य पक्षकारों के बीच समझौता करना होता है।  इसके अंतर्गत निष्पक्ष राज्य या निष्पक्ष व्यक्तियों के आयोग को मामला सौंप दिया जाता है। राज्य या आयोग अपनी रिपोर्ट में समस्या के निवारण के लिए सुलह  के लिए प्रस्ताव देते हैं।  यह प्रस्ताव पक्षकारों के लिए बाध्यकारी नहीं होते हैं, फिर भी विवादों को निपटाने का यह भी एक सरल व कारगर तरीका है। इंटरनेशनल विवाद की तरह ही घरेलू या पारिवारिक विवाद में भी इसका उपयोग किया जा सकता है। ये हो भी रहा है। जो कारगर है। 

पंच निर्णय या आर्बिट्रेशन ARBITRATION – पंचों द्वारा झगड़े को समाप्त करने का तरीका प्राचीन समय से ही चला रहा है।  इसके अंतर्गत पक्षकार अपनी इच्छा अनुसार विवाद के निपटारे के लिए पंचों को चुनते हैं। पंच निर्णय के लिए यह आवश्यक है कि निर्णय से ऐसे सिद्धांतों पर आधारित हो जो पहले से प्रचलित और उसने मान्यता का रूप ले लिया है। पंच का निर्णय अगर किसी पूर्व सिद्धांत पर आधारित न होकर अपनी इच्छा के अनुसार देते हैं तो निर्णय एकपक्षीय या एक्सपार्टी होगा और उसे मान्यता नहीं दी जा सकती है। इसलिए कहा गया है पंच परमेश्वर। 

सेवाएं या गुड ऑफिसेज GOOD OFFICES- जब दो राष्ट्र अपने झगड़े का निपटारा आपस में नहीं कर पाते हैं तो तीसरा मित्र राष्ट्र उनके झगड़े को निपटाने में सहायता कर सकता है। इसमें तीसरा राष्ट्र विवाद को निपटाने में अपनी सेवाएं अर्पित करता है परंतु वह स्वयं इसमें भाग नहीं लेता है।  यही समाज में होता है जब दो परिवार या दो व्यक्ति आपस में लड़ते हैं तीसरा व्यक्ति भले उसमें शामिल हों लेकिन वह अपनी सेवाएं झगड़े को सुलझाने में देकर तटस्थ रहकर विवाद का हल ढूंढ सकता है। 

मध्यस्थता या मेडिएशन MEDIATION-  मध्यस्थता के द्वारा भी तीसरा राष्ट्र अपने प्रयासों के द्वारा झगड़े को निपटाने का प्रयास कर सकता है।  इस प्रयास में मध्यस्थता करने वाला राष्ट्र अपनी सेवाएं अर्पित नहीं करता बल्कि वार्ता में भी सम्मिलित रहता है। घरेलू झगड़ों एवं पारिवारिक विवाद को इसके जरिए भी दूर कर अदालतों में मुकदमों का बोझ कम किया जा सकता है। 

अंतरराष्ट्रीय जांच आयोग OR इंटरनेशनल कमिशन ऑफ इंक्वायरी INTERNATIONAL COMMISSION OF ENQUIRY-  

अंतरराष्ट्रीय आयोग विवादों की जांच के लिए गठित किया जाता है। यह आयोग विवादों के आधार का अध्ययन करता है। तथा विवादों के समाधान के लिए सुझाव प्रस्तुत करता है। इन सुझावों द्वारा ही जांच आयोग शांतिपूर्ण ढंग से अंतरराष्ट्रीय विवादों को निपटाने के लिए मार्ग निश्चित करता है। 

जांच या इंक्वायरी INQUIRY – विवादों के निपटाने का यह एक महत्वपूर्ण तरीका है। इसके अंतर्गत तथ्यों की खोज की जाती है।  इसका मुख्य उद्देश्य झगड़े से संबंधित तथ्यों की जांच करके उन्हें स्थापित करना है जिससे झगड़े का निपटारा हो सके।  इस प्रकार उपरोक्त वर्णित शांतिपूर्ण तरीके से अंतर्राष्ट्रीय विवाद को सुलझाने के दो तरीके हैं।  एक्स्ट्रा ज्यूडिशियल सेटलमेंट EXTRA JUDICIAL SETTLEMENT – एक्स्ट्रा ज्यूडिशियल सेटलमेंट  के अंतर्गत विवादित राज्य अपने विवादों को करार के माध्यम से समझाते हैं। इसे राजनयिक प्रक्रिया भी कहा जाता है। वार्ता, सुलह, सेवाएं,मध्यस्थता के द्वारा किया गया निपटारा इसके अंतर्गत आते हैं। 

ज्यूडिशियल सेटलमेंट JUDICIAL SETTLEMENT –  ज्यूडिशियल सेटलमेंट  विवादों को सुलझाने की एक विधिक प्रक्रिया है। दो राज्यों के बीच विवादों को सुलझाने में तीसरा राज्य मध्यस्थता करता है। तीसरा राज्य विधि एवं तथ्यों के आधार पर विवादों का निपटारा करता है।  पंच निर्णय, अंतरराष्ट्रीय न्यायालय, अंतरराष्ट्रीय जांच आयोग के द्वारा किया गया निपटारा इसी प्रक्रिया के अंतर्गत आते हैं।

PEACE

 भागलपुर जिले का पहला प्रो बोनो लीगल सर्विसेज 

   Justice for all, the convenience of getting justice at your doorstep
First Pro Bono Legal Services of Bhagalpur District

चौबीस घंटे, दिन-रात आपकी सेवा में, ऑनलाइन सलाह भी उपलब्ध कानूनी सलाह का सबसे बड़ा सेक्टर  प्लीज  काॅनटेक्ट माई मोबाइल-     

            9572318135

At your service round the clock, day and night, the largest sector of legal advice also available online please contact my mobile-
9572318135
Justice for all, the convenience of getting justice at your doorstep
First Pro Bono Legal Services of Bhagalpur District
With me – Roop Kumar, Legal Professional, Legal Consultant and Legal Journalist ‘Pro Bono Publico’ is a Latin phrase meaning “for the good of the people”. It is more commonly used as its acronym “Pro Bono”. In the legal field, the term “pro bono” refers to legal services that are provided for the public good, either free of charge or at a low fee. Free legal aid (pro bono legal service) should be distinguished from traditional legal aid services, which are provided by the legal services authority through lawyers. It is expected that through the free services, the skills of highly trained, successful, top legal professionals as well as new lawyers can be benefitted by those who are unable to afford the costly fees of lawyers.

Rup Kumar Advocate

प्लीज  काॅनटेक्ट माई मोबाइल-    9572318135

      न्याय सब के लिए, न्याय पाने की सुविधा आपके द्वार 

      भागलपुर जिले का पहला प्रो बोनो लीगल सर्विसेज 

      मेरे साथ- रूप कुमार , लीगल  प्रोफेशनल, लीगल कंसलटेंट एंड लीगल जर्नलिस्ट             प्रो बोनो पब्लिको’ एक लैटिन वाक्यांश है जिसका अर्थ है “लोगों की भलाई के लिए”। यह आमतौर पर अपने संक्षिप्त रूप “प्रो बोनो” के रूप में उपयोग किया जाता है। कानूनी क्षेत्र में, “प्रो बोनो” शब्द का अर्थ उन कानूनी सेवाओं से है जो जनता की भलाई के लिए या तो मुफ्त में या कम शुल्क पर दी जाती हैं। नि:शुल्क कानूनी सहायता (pro bono legal service) को पारंपरिक कानूनी सहायता सेवाओं, जो कानूनी सेवा प्राधिकरण द्वारा वकीलों के माध्यम से मुहैया करायी जाती है, से अलग समझा जाना चाहिए। यह उम्मीद की जाती है कि नि:शुल्क सेवाओं के माध्यम से उच्च प्रशिक्षित, सफल, शीर्ष कानूनी पेशेवरों के साथ-साथ नए वकीलों के कौशल का लाभ ऐसे लोगों को मिल सके, जो वकीलों की महंगी फीस को वहन करने में असमर्थ हैं।

Leadership of Lady Judge more than 2,000 cases were disposed in the National Lok Adalat held at Bhagalpur Civil Court

Rup Kumar, Legal Journalist,Bihar

Rumpa Kumari secretary of Dalsa,Bhagalpur

Lok Adalat proved to be lucky

कामयाबी: Kunal Ranjan of Kathela selected for PG course at IIM Visakhapatnam

Will study , Kunal is a resident of Kathela
Education Site, Bihar Report of रूप कुमार
Kunal Ranjan, resident of Kathela of Kharik block, has been selected for PG course at IIM Visakhapatnam, a prestigious management institute in the country and the world. He has got the distinction of getting selected in this institute while doing his job. Visakhapatnam is located on the northern government bank of Andhra Pradesh, north of the mouth of the Godavari River. Visakhapatnam is also known as Vizag. Kunal’s father Kamal Kishore Chaudhary is happy on this achievement of his son. On June 29, information to this effect has been given to Kunal from IIM Visakhapatnam. To enroll in this institute one has to pass a very tough exam. On the phone line from Visakhapatnam, Kunal told that he is currently working as an Assistant General Manager in the Steel Plant of Visakhapatnam, Government of India. In today’s time, along with technical knowledge, there should be complete knowledge of management to take a long leap in job career. Kunal is also fondly called by the family members in the house by the name of Situ. Kunal told that he did his schooling from DAV School. While he has studied B.Tech in Electronics and Communication.

कुणाल की कामयाबी मेहनत का परिणाम

आईआईएम विशाखापटनम में पीजी कोर्स के लिए चयनित हुए कठेला के कुणाल रंजन
प्रबंधन की करेंगे पढ़ाई, कठेला के रहने वाले हैं कुणाल
एजुकेशन साइट, बिहार
खरीक प्रखंड के कठेला निवासी कुणाल रंजन का चयन देश व दुनिया के प्र्रतिष्ठित प्रबंधन संस्थान आईआईएम विशाखापटनम में पीजी कोर्स के लिए हुआ है। उन्होंने नौकरी करते हुए इस संस्थान में चयनित होने का गौरव प्राप्त किया है। विशाखापत्तनम आन्ध्र प्रदेश के उत्तरी सरकारी तट पर गोदावरी नदी के मुहाने के उत्तर में अवस्थित है। विशाखापत्तनम को वाइज़ाग के नाम से भी जाना जाता है। कुणाल के पिता कमल किशोर चौधरी पु़त्र की इस उपलब्धि पर खुश हैं। 29 जून को आईआईएम विशाखापटनम से इस आशय की सूचना कुणाल को दी गई है। इस संस्थान में नामांकन के लिए काफी कठिन परीक्षा पास करनी होती है। विशाखापटृटनम से फोन लाइन पर कुणाल ने बताया कि वे इस समय भारत सरकार के विशाखापटृटनम स्थित स्टील प्लांट में सहायक महाप्रबंधक के पद पर कार्यरत हैं। उन्होंने कहा कि करियर में लंबी छलांग लगाने के लिए आज के समय में टेक्निकल नाॅलेज के साथ-साथ प्रबंधन का भी पूरा ज्ञान होना चाहिए। कुणाल को घर में प्यार से परिवार के लोग सीटू के नाम से भी पुकारते हैं। कुणाल ने बताया कि डीएवी स्कूल से उनकी स्कूलिंग हुई है। जबकि उन्होंने इलेक्टृोनिक एवं कम्यूनिकेशन में बीटेक की पढ़ाई की है।

TMBU : Guest teache’s will get a chance to take class again, after the teacher’s agitation the university administration agreed, Education Journalist, Bihar ,Kumar Mangalam@emangalam.com

Sunday को अतिथि शिक्षकों के Class को लेकर अनुमति का पत्र जारी कर सकता है टीएमबीयू प्रशासन


शनिवार को संघ के अध्यक्ष डॉ. आनंद आजाद के नेतृत्व में प्रशासनिक भवन का घेराव करते हुए जोरदार प्रदर्शन करते टीएमबीयू के अतिथि शिक्षक

After the ongoing agitation against the decision of the TMBU administration to stop the services of guest teachers in the name of renewal and prevent them from taking classes, the university administration has been engulfed in this matter. After the opposition of the matter, the university administration is now engaged in resolving the matter. This matter has now heated up in the monsoon season. In fact, the TMBU administration has banned guest teachers from taking classes. On the rejection of their demands, on Saturday, the guest teachers under the leadership of Dr. Anand Azad, president of the union, gheraoed the administrative building and demonstrated vigorously. They also raised slogans against the TMBU administration. The entire university administration echoed with slogans against the arbitrariness. A large number of teachers sat on a dharna in front of the main gate. After about an hour, the TMBU administration came on the back foot. DSW Prof. Ram Pravesh Singh and others university officers came to talk to the guest teachers, and asked to cooperate in the process of service expansion. During this, President Dr. Anand Azad said that till the order of prohibition on taking classes is not withdrawn, the movement will continue in a democratic way. Dr. Anand Azad said that the TMBU officials are doing the work of harassing the guest teachers financially and mentally by misinterpreting the order of the government. It is said that on Sunday, the TMBU administration can issue a letter of permission for the class teaching of guest teachers. Here on the information of the uproar, the police of the University police station remained present in the TMBU campus, while many officers and personnel had to wait outside for a long time due to the closure of the administrative building’s gate. It is to be known that the restoration of guest teachers in entire Bihar also started after the agitation in TMBU in 2018. Actually the teachers union of TMBU is organized. Also, whenever such a case comes here, every time vigorous agitation is organized under the leadership of Dr. Anand Azad. Guest teachers say that after the Covid epidemic, the guest teachers have not even received their salary for two months. So their financial condition is also not good. It is to be known that the guest teachers of Bihar have been continuously raising the demand to make their service permanent for a long time. But till now no concrete steps have been taken from the level of the government to protect their interests.

बिहार में गेस्ट शिक्षकों की बहाली भी 2018 में टीएमबीयू में हुए आंदोलन के बाद शुरू हुआ था

नवीनीकरण के नाम पर अतिथि शिक्षकों की सेवा को रोक कर उन्हें क्लास लेने से रोकने के मामले में टीएमबीयू प्रशासन के निर्णय के विरोध में जारी आंदोलन के बाद विश्वविद्यालय प्रशासन इस मामले में घिर गया है। मामले के विरोध के बाद विश्वविद्यालय प्रशासन अब मामले को सुलझाने में लग गया है। ये मामला अब मानसून के मौसम में गरमागया है। दरअसल टीएमबीयू प्रशासन ने अतिथि शिक्षकों के कक्षा लेने पर रोक लगा दी है। अपनी मांगें ठुकराए जाने पर शनिवार को अतिथि शिक्षकों ने संघ के अध्यक्ष डॉ. आनंद आजाद के नेतृत्व में प्रशासनिक भवन का घेराव करते हुए जोरदार प्रदर्शन किया। साथ ही टीएमबीयू प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। पूरा विश्वविद्यालय प्रशासन मनमानी के विरोध में नारों से गूंज उठा। बड़ी संख्या में शिक्षक मुख्य द्वार के सामने ही धरना पर बैठ गए। करीब एक घंटे बाद टीएमबीयू प्रशासन बैकफुट पर आ गया। डीएसडब्ल्यू प्रो. रामप्रवेश सिंह अतिथि शिक्षकों से वार्ता करने पहुंचे, और सेवा विस्तार की प्रक्रिया में सहयोग करने की बात कही। इस दौरान अध्यक्ष डॉ. आनंद आजाद ने कहा कि जब तक कक्षा लेने पर लगाई गई रोक का आदेश वापस नहीं लिया जाएगा, तब तक लोकतांत्रिक तरीके से आंदोलन जारी रहेगा। डॉ. आनंद आजाद ने बताया कि कि टीएमबीयू के अधिकारी सरकार के आदेश की गलत व्याख्या कर अतिथि शिक्षकों को आर्थिक एवं मानसिक रूप से प्रताड़ित करने का कार्य कर रहे हैं। बताया जाता है कि रविवार को अतिथि शिक्षकों के वर्गध्यापन को लेकर अनुमति का पत्र टीएमबीयू प्रशासन जारी कर सकता है। इधर हंगामे की सूचना पर विश्वविद्यालय थाना की पुलिस टीएमबीयू कैंपस में मौजूद रही, जबकि प्रशासनिक भवन का गेट बंद होने से कई अधिकारी और कर्मी को काफी देर तक बाहर इंतजार करना पड़ा।मालूम हो कि पूरे बिहार में गेस्ट शिक्षकों की बहाली भी 2018 में टीएमबीयू में हुए आंदोलन के बाद शुरू हुआ था। दरअसल टीएमबीयू का शिक्षक संघ संगठित है। साथ ही यहां जब भी ऐसा मामला आता है डॉ. आनंद आजाद के नेतृत्व में हर बार जोरदार आंदोलन किया जाता है। अतिथि शिक्षकों का कहना है  कि कोविड महामारी के बाद अतिथि शिक्षकों को दो महीने से वेतन भी नहीं मिला है। ऐसे में उनकी आर्थिक हालत भी अच्छी नहीं है। मालूम हो कि बिहार के अतिथि शिक्षक लंबे समय से अपनी सेवा को स्थायी करने की लगातार मांग उठा रहे हैं। लेकिन अब तक सरकार के स्तर से उनके हितों की सुरक्षा के लिए कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है।